लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: पूर्व गर्वनर तमिलिसाई सुंदरराजन फिर से BJP में हुईं शामिल, इस सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

By आकाश चौरसिया | Updated: March 20, 2024 13:34 IST

Lok Sabha Elections 2024: तेलंगाना की पूर्व गर्वनर और पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद तमिलिसाई सुंदरराजन फिर से भाजपा में शामिल हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व गर्वनर तमिलिसाई सुंदरराजन भाजपा में फिर से शामिल हुईंसदस्यता ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छा जताईइस दौरान तेलंगाना और तमिलनाडु भाजपा इकाई के प्रमुख मौजूद रहे

Lok Sabha Elections 2024:तेलंगाना की पूर्व गर्वनर और पुडुचेरी की उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के दो दिन बाद तमिलिसाई सुंदरराजन फिर से भाजपा में शामिल हो गईं। माना जा रहा है कि उन्हें भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 लड़वाने जा रही है। उन्हें पार्टी की दोबारा सदस्यता तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई कुप्पुसामी और तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने दिलाई। 

बीजेपी में फिर से शामिल होने के बाद, तमिलिसाई सुंदरराजन का कहा, "मैं चुनाव लड़ना चाहती हूं और मैंने अपनी इच्छा अपनी पार्टी को भी बताई है। मेरे पास जो सदस्यता कार्ड है उसे वापस पाकर मुझे खुशी है। यह सबसे खुशी का दिन है। कठिन निर्णय और सुखद निर्णय भी मैंने लिया। राज्यपाल के रूप में मेरे लिए कई सुविधाएं थीं, लेकिन मैंने इसे छोड़ दिया। मुझे इसका एक प्रतिशत भी अफसोस नहीं है। तमिलनाडु में कमल निश्चित रूप से खिलेगा।''

तमिलिसाई सुंदरराजन ने आगे कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान करीब 4 मुख्यमंत्रियों को पद ग्रहण करते हुए देखा है। इसके अलावा तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में 400 से भी ज्यादा सीटों पर दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि बस वो एक छोटा सा योगदान करना चाहती हैं। बताते चले कि उनका इस्तीफा बीते मंगलवार को पार्टी ने स्वीकार किया था। 

तमिलनाडु पार्टी प्रमुख ने कहा कि ऐसे मौके पर वो बता सकते हैं कि पूर्व गर्वनर पार्टी से कितना प्यार करती हैं और भाजपा के प्रति उनके लगाव को भी देखा जा सकता है। वहीं, तेलंगाना प्रमुख भी सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर बात करने के लिए चेन्नई पहुंचे हुए हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024तेलंगानाहैदराबादTamil Naduचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत