लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "दिग्विजय सिंह को पैक करके भेजेंगे... सीधे पाकिस्तान में मिलेंगे", मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक ने की विवादित टिप्पणी, गर्म हुई सियासत

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 10, 2024 09:01 IST

मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान देते हुए कहा कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हार के बाद दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान भेजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ दिया विवादित बयान भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हार के बाद दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान भेजा जाएगादिग्विजय सिंह ने विधायक शर्मा के बयान पर कहा कि वो इस मामले में कानूनी एक्शन लेंगे

भोपाल: मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच भारी सियासी बवाल खड़ा हो गया, जब भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हार के बाद दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान भेजा जाएगा।

विधायक शर्मा के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उनकी कानूनी टीम बयान का आकलन कर रही है और जल्द ही उनके खिलाफ उचित एक्शन लिया जाएगा।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता के खिलाफ यह बयान सोमवार को बियोरा में पत्रकारों के साथ बात करते हुए दिया है। 

शर्मा ने पत्रकारों के साथ बात करते हुए कहा, “भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ लोकसभा सीट के बियोरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से अधिक वोटों से पार्टी उम्मीदवार रोडमल नागर की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया है और हम लोकसभा सीट की सीट आठ लाख वोटों से जीतेंगे।“

उन्होंने आगे कहा, 'जो 'राजा' (दिग्विजय सिंह) यहां घूम रहे हैं, उन्हें इस तरह पैक करके भेजा जाएगा कि उन्हें हिंदुस्तान में नहीं बल्कि इस्लामाबाद या लाहौर में जगह मिलेगी क्योंकि उनके प्रशंसक अब इस मध्य प्रदेश और देश में मौजूद नहीं हैं लेकिन वे सीमा पार जरूर मौजूद हैं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं।"

शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं इस बारे में कोई नई बात नहीं करना चाहता। इसके अलावा उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। मेरे वकील बयान की जांच कर रहे हैं और वे उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे।''

मालूम हो कि कांग्रेस ने राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रोडमल नागर के खिलाफ दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। उन्होंने 2019 के भारतीय आम चुनाव में भोपाल निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हार गए। हालांकि दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ सीट से 1984 और 1991 में जीत हासिल की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४BJPदिग्विजय सिंहकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार