लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भाजपा को इस चुनाव में 150 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी", राहुल गांधी ने अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में की भविष्यवाणी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 17, 2024 10:50 IST

राहुल गांधी ने मोदी सरकार और भगवा पार्टी पर बेहद तगड़ा हमला करते हुए कहा कि देश में जिस प्रकार की परिस्थितियों का निर्माण हुआ है, उससे लगता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में केवल 150 सीटों पर सिमट जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने मोदी सरकार और भगवा पार्टी पर किया बेहद तगड़ा हमला राहुल ने कहा कि देश में जैसी परिस्थितियां हैं, भाजपा को 150 से अधिक सीट नहीं मिलेगीराहुल गांधा ने यह बात अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कही

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया अपने पूरे जूझारू तेवर में भाजपा नीत एनडीए सरकार को गद्दी से उतारने के लिए बेहद मजबूती से प्रयास कर रही है। विपक्षी दलों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा को पटखनी देने के लिए काफी आक्रमाक शैली में चुनावी अभियान चला रहे हैं।

इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार और भगवा पार्टी पर बेहद तगड़ा हमला करते हुए कहा कि देश में जिस प्रकार की परिस्थितियों का निर्माण हुआ है, उससे लगता है कि आगामी लोकसभा चुनाव में केवल 150 सीटों पर सिमट जाएगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 19 अप्रैल से शिरू हो रहे चुनावी महाकुंभ में सत्तधारी भाजपा की हालत बेहद खराब है और जनता मोदी सरकार के 10 सालों के शासन से तंग आ चुकी है। उन्होंने गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी समेत किसानों की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार सभी मोर्चे पर फेल रही है।

समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव के साथ गाजियाबाद में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव अभियान से पूर्व ऐसा लग रहा था कि बीजेपी 180-200 सीटों मिलेंगी लेकिन जैसे-जैसे चुनावी अभियान ने गति पकड़ी। उससे साफ हो गया है कि भाजपा को 150 का आंकड़ा भी पार करना असंभव लग रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच विपक्षी गठबंधन इंडिया और उसके घटक दलों की विश्वसनियता में अभूतपूर्व सुधार हुआ है और जनता के बीच इंडिया गठबंधन की बदली हुई छवि के आधार पर कहा जा सकता है कि विपक्षी गठबंधन बहुमत की ओर आसानी से बढ़ रहा है।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेस में पत्रकारों से अमेठी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ने की संभावना पर कुछ भी नहीं कहा, जिससे साफ होता है कि कांग्रेस नेता ने अमेठी का पत्ता अभी तक नहीं खोला है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024राहुल गांधीमोदी सरकारBJPअखिलेश यादवकांग्रेससमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?