लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने लालू यादव की बेटी को बताया 'विदेशी बहू', रोहिणी आचार्य ने पलटवार करते हुए कहा- "मैं पहले 'बिहारी' और छपरा की 'बेटी' हूं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 18, 2024 09:37 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि रोहिणी आचार्य सिंगापुर की 'बहू' हैं, वो अब बिहार की 'बेटी' नहीं रहीं।

Open in App
ठळक मुद्देविजय सिन्हा ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि रोहिणी आचार्य सिंगापुर की 'बहू' हैंरोहिणी आचार्य ने कहा कि मैं पहले बिहारी हूं, बिहार की बहू हूं और छपरा की बेटी हूंलालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण से भाजपा के राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ खड़ी हैं

पटना: बिहार के सारण से राजद उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बीते बुधवार को दोहराया कि वह छपरा की बहू हैं। आचार्य ने शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार इससे पहले सारण के मौजूदा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने लालू प्रयाद यादव की पार्टी राजद पर केवल परिवार के भीतर ही टिकट बांटने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी राजद पर हमला करते हुए कहा कि रोहिणी आचार्य सिंगापुर की 'बहू' हैं, वो अब बिहार की 'बेटी' नहीं रहीं।

भाजपा के इस हमले से तिलमिलाई लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पलटवार करते हुए कहा, "मैं पहले बिहारी हूं, बिहार की बहू हूं और छपरा की बेटी हूं।"

उन्होंने कहा, ''मैंने अपने पिता लालू यादव को किडनी दान करके अपना कर्तव्य निभाया है। सारण के लोग मेरे भाई-बहन और माता-पिता हैं।"

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इंजीनियर राव समरेश सिंह से शादी करने के बाद सिंगापुर चली गईं। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। साल 2022 में उन्होंने अपनी एक किडनी अपने बीमार पिता लालू यादव को दान की थी।

सारण में आयोजित चुनावी रैली में लालू यादव ने अपनी बेटी रोहिणी के समर्थन में कहा, "सारण के लोगों ने मुझे राजनीति में आने की अनुमति दी है और इसलिए उनके प्रति मेरा विशेष स्नेह है। मैं सारण के लोगों का कर्जइ कभी नहीं चुका पाऊंगा।"

उन्होंने कहा, "सारण के लोग मुझसे परिवार से उम्मीदवार देने के लिए कह रहे थे और एक बैठक के बाद उन्होंने मुझसे रोहिणी आचार्य को उम्मीदवार के रूप में चुनने के लिए कहा। मैंने स्वीकार कर लिया है और उन्हें सारण से राजद का उम्मीदवार बना दिया है।"

लालू यादव ने कहा, "मोदी सरकार बाबासाहेब के संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने का प्रयास कर रही है। लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। अगर संविधान नहीं होता तो हमें आरक्षण नहीं मिलता।"

राजनीति में पहली बार कदम रख रहीं रोहिणी आचार्य सारण में भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। रूडी सारण से पहली बार 1990 में 28 साल की उम्र में जनता दल के टिकट पर बिहार विधान सभा के लिए चुने गए थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४लालू प्रसाद यादवसरनआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल