लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha elections 2024: सोनिया गांधी से मिलेंगे नीतीश और लालू, 25 सितंबर को बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2022 18:30 IST

Lok Sabha elections 2024: इनेलो नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और तेलुगू देशम पार्टी के चंद्रबाबू नायडू सहित कई नेताओं को जनसभा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी हरियाणा के फतेहाबाद जाएंगे।

पटनाः भाजपा के खिलाफ देशभर में विपक्षी एकता को मजबूत करने की कोशिश लगातार जारी है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं।

 

इसको लेकर लालू यादव, तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 सितंबर(रविवार) को एक साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। यहां से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी हरियाणा के फतेहाबाद जाएंगे। जहां दोनों आईएनएलडी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला की रैली में शामिल होंगे। 

इसके बाद शाम छह बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद प्रमुख लालू यादव कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि विपक्षी एकता के लिए विपक्ष के कई नेताओं की ओर से इस पर पहल की जा रही है। भाजपा से गठबंधन तोड़कर अलग होने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब लगातार विपक्षी एकता को लेकर संकल्पित दिख रहे हैं।

तभी तो उन्होंने पिछले दिनों अपने दिल्ली दौरे के दौरान विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात की थी। इन सबके बीच 25 सितंबर को हरियाणा के फतेहाबाद में विपक्षी एकता की ताकत दिखने वाली है। दरअसल, चौधरी देवीलाल की जयंती के मौके पर हरियाणा में जिस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, उसमें विपक्षी दलों के साथ नीतीश कुमार को शामिल होना है। 

हरियाणा के फतेहाबाद में 25 सितंबर को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की रैली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख नीतीश कुमार, शिवसेना के उद्धव ठाकरे और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) की एम. के. कनिमोझी समेत विपक्षी दलों के कई नेता शामिल होंगे।

जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता के.सी. त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के फारूक अब्दुल्ला, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सीताराम येचुरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बीरेंद्र सिंह भी पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं इनेलो के संस्थापक देवी लाल की जयंती पर आयोजित की जा रही रैली में शामिल होने को राजी हो गए हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा के सदस्य एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल भी रैली में शामिल होंगे।

त्यागी ने कहा, ‘‘ यह एक ऐतिहासिक बैठक होगी, जो 2024 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों की एकजुटता प्रदर्शित करेगी।’’ इनेलो के नेता एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और तेलुगू देशम पार्टी के चंद्रबाबू नायडू सहित कई अन्य बड़े क्षेत्रीय नेताओं को जनसभा में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा है।

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवनीतीश कुमारआरजेडीहरियाणाOm Prakash ChautalaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार