लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: वायनाड लोकसभा सीट पर है कांग्रेस का दबदबा, इस बार राहुल गांधी है चुनावी मैदान में

By स्वाति सिंह | Updated: March 31, 2019 14:50 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देअध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव एमआई शनावास जीते थे।वायनाड लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है।

केरल का वायनाड एक अलग जिले के रूप में 1 नवंबर 1980 को अस्तित्व में आया। इससे पहले ये कोझिकोड और कन्नूकर में था। केरल के इस जिले की सीमाएं कर्नाटक और तमिलनाडु से मिलती हैं। केरल कांग्रेस का निमंत्रण स्वीकार करते हुए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। फिलहाल इस सीट पर कांग्रेस के एमआई शनावास का कब्ज़ा है। 

वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का परिचय

वायनाड लोकसभा सीट में शामिल सात विधानसभा क्षेत्रों मेंमनथवाड़ी, कलपेट्टा, सुल्तान बाथरी, थिरुवंबडी, निलांबर, वंडूर, इनराड शामिल हैं। चुनाव आयोग द्वारा 2009 में जारी आंकड़े बताते हैं कि वायनाड की कुल आबादी 1827651 है। इस सीट पर लोकसभा सीट में कुल 1249420 मतदाता हैं। जिसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 614822 है और महिलाओं की संख्या 634598 है।

यहां पर ग्रामीण आबादी 93.15 फीसदी है, जबकि 6.85 फीसदी लोग शहर में रहते हैं। वहीं, बाते लोकसभा चुनाव में यहां कुल 73 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। यह सीट शुरूआत से ही कांग्रेस का गढ़ रही है। यहां की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां हैं कांग्रेस, सीपीआई, बीजेपी, एसडीपीआई, डब्लूीपीआई और आप हैं। 

लोकसभा चुनाव 2014 का रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2014 में कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव एमआई शनावास जीते थे। उन्होंने सीपीआई उम्मीादवार पीआर सत्यन मुकरी को 20,870 वोटों से हराया था। एमआई शनावास 3,77,035 वोट मिले थे। जबकि, सीपीआई पार्टी के पीआर सत्यन मुकरी को 356165 वोट मिले थे।

2009 लोकसभा चुनाव में भी वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस ने प्रदेश महासचिव एमआई शनावास विजयी हुए थे। एमआई शनावास को 410703 वोट मिले थे। वहीं, सीपीआई कैंडिडेट एडवोकेट एम रहमतुल्ला 268956 वोटों के साथ दूसरे पायदान पर रहे।

वर्तमान सांसद एमआई शनावास: एक परिचय

वायनाड लोकसभा सीट पर सांसद कांग्रेस के एमआई शनावास थे। ये केरल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव थे। एमआई शनावास केरल स्टूडेंट्स यूनियन के जरिए राजनीति में आए थे। उन्होंने युवा कांग्रेस और सेवा दल के लिए भी काम किया था। लेकिन पिछले साल नवंबर में शनावास के निधन के बाद से ही यह सीट खाली है। हालांकि, कांग्रेस राज्य में जिन दो सीटों पर जीत को लेकर 100 फीसदी आश्वस्त है वह एर्णाकुलम और वायनाड ही हैं।

 एमआई शनावास अपने पीछे अपनी पत्नी के अलावा एक बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। एमआई शनावास एर्णाकुलम से एमए एलएलबी की पढ़ाई की थी। शानवास को पिछले पांच साल में सांसद निधि के तहत ब्याज सहित कुल 18.81 करोड़ रुपये मिले जिसमें से उन्होंने 15.84 करोड़ रुपये खर्च किए।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकेराला लोकसभा चुनाव 2019राहुल गांधीकेरलवायनाड लोकसभा सीटवायनाड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह