लाइव न्यूज़ :

Rahul Gandhi Interview: 'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से भी सीखता हूं, मायावती से प्यार करता हूं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2019 14:37 IST

Rahul Gandhi Interview: राहुल गांधी ने कहा कि वह एक और चीज पीएम मोदी से सीखते हैं और वह है उनकी कम्यूनिकेशन स्किल्स। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कम्यूनिकेशन स्किल्स का देश में कोई जवाब नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देएक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी टीवी इंटरव्यू में नजर आए।राहुल गांधी ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी और आरएसएस से भी सीखते हैं।

Rahul Gandhi Interview: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एकबार फिर टीवी इंटरव्यू दिया। समाचार चैनल एनडीटीवी इंडिया के पत्रकार रवीश कुमार को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी ने कई मुद्दों पर बात करने के अलावा यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से भी सीखते हैं। उन्होंने कहा कि वह बसपा सुप्रीमो मायावती से भी सीखते हैं और उन्हें प्यार करते हैं। 

जब उनसे पूछा गया कि वह पीएम मोदी से क्या सीखते है? इस पर राहुल ने तंज कसा कि पीएम मोदी से यह सीखा कि ऐसे देश नहीं चलाना है। उन्होंने नोटबंदी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पीएम ने बिना किसी सलाह-मशविरे के नोटबंदी का फैसला ले लिया, जिसका देश को नुकसान हुआ। 

राहुल गांधी ने कहा कि वह एक और चीज पीएम मोदी से सीखते हैं और वह है उनकी कम्यूनिकेशन स्किल्स। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कम्यूनिकेशन स्किल्स का देश में कोई जवाब नहीं। 

वहीं, राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राफेल में कानून तोड़ा गया था और टैक्स माफ किया गया था। राहुल ने 1984 के दंगों को लेकर आए सैम पित्रोदा के विवादित बयान पर कहा कि उन्होंने जो बोला वह गलत है। ईवीएम को लेकर राहुल ने कहा कि वह चुनाव आयोग पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास एमफिल की डिग्री है। राहुल ने अपने घोषणापत्र मे किए वादे दोहराए और कहा कि नरेंद्र मोदी उनसे बहस करने को तैयार नहीं है। 

सोशल मीडिया और लोगों के बीच मजाक उड़ाए जाने को लेकर राहुल ने कहा कि उन्हें बुरा नहीं लगता है बल्कि अच्छा लगता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब