लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी के 'हमशक्ल' अभिनंदन पाठक को चुनाव आयोग का नोटिस, 'एक वोट एक नोट' के नारे पर देनी होगी 24 घंटे में सफाई

By भाषा | Updated: April 13, 2019 19:08 IST

लोकसभा चुनाव 2019 में अभिनंदन पाठक लखनऊ से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। पाठक ने वाराणसी से भी निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बीजेपी ने लखनऊ से राजनाथ सिंह को और वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी को उम्मीदवार बनाया है। सहारनपुर के रहने वाले पाठक ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर राहुल गांधी के समर्थन की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनंदन पाठक लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।पाठक ने वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है।पाठक यूपीू के सहारनपुर के रहने वाले हैं और राहुल गांधी के समर्थक हैं।

लखनऊ, 13 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'हमशक्ल' कहे जाने वाले और राजधानी लखनऊ से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे अभिनन्दन पाठक को चुनाव आयोग ने 'एक वोट, एक नोट' की टिप्पणी करने के आरोप में नोटिस भेजा है।

पाठक ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से कहा था कि 'एक वोट, एक नोट' उनका चुनावी नारा होगा। शुक्रवार शाम को जारी इस नोटिस में जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि पाठक के इस बयान के पीछे वोट के लिये मतदाताओं को लालच देने की मंशा नजर आती है, लिहाजा यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन प्रतीत होता है।

उन्होंने कहा ''पाठक को जवाब दाखिल करने के लिये 24 घंटों का समय दिया गया है। अगर जवाब नहीं मिला तो उनके खिलाफ सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।''

गौरतलब है कि लखनऊ सीट पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह को टक्कर देने आये पाठक ने वाराणसी सीट से भी नामांकन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह आगामी 26 अप्रैल को वाराणसी से पर्चा दाखिल करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी की तरह दिखने और उन्हीं की तरह आधी बांह का कुर्ता और पायजामा पहनने वाले पाठक ने कहा कि वह डमी नहीं बल्कि गम्भीर प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि वह जुमलेबाजी के खिलाफ हैं और चुनाव जीतने के बाद वह प्रधानमंत्री पद के लिये राहुल गांधी का समर्थन करेंगे।

मूलत: सहारनपुर के रहने वाले पाठक पिछले साल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इण्डिया छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिये अनेक रैलियां की थी। लखनऊ में पांचवें चरण के तहत आगामी छह मई को मतदान होगा। 

वहीं वाराणसी में सातवें चरण में 19 मई को मतदान होगा। चुनाव नतीजे 23 मई को आएंगे। 

पीएम मोदी 26 अप्रैल को कर सकते हैं वाराणसी से नामांकन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी 25 अप्रैल को वाराणसी में रोड शो करेंगे। माना जा रहा है कि पीएम मोदी साल 2014 की तरह वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन भी करेंगे।

पीएम मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी लोकसभा सीट से उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहलखनऊवाराणसीउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019राहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल