लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी का नया नियम लागू, एक ही परिवार के दो को टिकट नहीं

By हरीश गुप्ता | Updated: April 10, 2019 11:07 IST

वीरेंद्र सिंह, जगदीश मुखी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पीएम मोदी के इस नये नियम के शिकार हो गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देअसम के राज्यपाल जगदीश मुखी प्रधानमंत्री के इस नए नियम से प्रभावित हुए है. इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी बेहद निराश है क्योंकि उनके बेटे को चुनावी रणभूमि में प्रवेश से इनकार कर दिया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल 75 साल से अधिक उम्र वाले नेताओं को लोकसभा  चुनाव के टिकट नहीं देने का नियम सख्ती से लागू किया है, बल्कि परिवारवाद को भी खत्म करने का रास्ता साफ कर दिया है.

यदि लालकृष्ण आडवाणी, एम.एम. जोशी, सुमित्रा महाजन, करिया मुंडा समेत पार्टी के 16 वरिष्ठ पार्टी नेताओं को टिकट से वंचित कर दिया गया, तो परिवार के किसी भी एक सदस्य या एक ही परिवार के दो सदस्यों को टिकट नहीं दिया जाएगा. वीरेंद्र सिंह, जगदीश मुखी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मोदी के इस नये नियम के शिकार हो गए हैं.

पीएम मोदी ने भाजपा के ‘गांधी’मेनका और वरुण को भी स्पष्ट कर दिया था कि उनमें से केवल एक को ही टिकट मिलेगा. दोनों लोकसभा के सांसद है और मेनका गांधी मोदी सरकार में मंत्री है. वैसे, यह साफ है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और भूतल परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितीन गडकरी ने इस मामले में उन्हें राहत देने का अनुरोध किया है.

इस नियम को नये मामलों में लागू किया जा सकता है. मोदी ने यह स्पष्ट किया कि यदि कोई पिता या माता राजनीति में सक्रिय है तो नए परिवार या परिजनों को टिकट नही मिलेगा.

असम के राज्यपाल जगदीश मुखी प्रधानमंत्री के इस नए नियम से प्रभावित हुए है. भाजपा की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता मुखी अपने बेटे को दिल्ली से लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दिलाना चाहते थे. इस पर उन्हें राज्यपाल पद से इस्तीफा देने और राजनीतिक जगत से सन्यास लेने की घोषणा करने को कहा गया.

इसी प्रकार इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह भी बेहद निराश है क्योंकि उनके बेटे को चुनावी रणभूमि में प्रवेश से इनकार कर दिया गया, उनके आईएएस अधिकारी पुत्र बिजेंद्र सिंह हरियाणा के रोहतक या हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए भाजपा में शामिल होना चाहते थे.

भाजपा इस मूड में नहीं थी कि वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह अपने बेटे के लिए मोर्चा छोड़ें. वह भी तब जबकि वह 73 साल के है और उनकी पत्नी हरियाणा मे विधायक हैं. इसी वजह से बीरेंद्र सिंह के बेटे को थोड़ा इंतजार करना होगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप