लोकसभा चुनाव-2019 के छठे चरण के बाद अब सभी की नजरें 19 मई को होने वाले सातवें और आखिरी चरण पर हैं। इसके बाद चुनावी शोर थम जाएगा और सभी को 23 मई को आने वाले नतीजों का इंतजार होगा। इस बाद आज की रैलियों की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्हें मध्य प्रदेश के रतलाम, हिमाचल प्रदेश के सोलन और पंजाब के बठिंडा में रैली करनी है। वहीं, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाव के कोलकाता, जाधवपुर और नॉर्थ 24 परगना में रैली करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर में एक-एक रैली करेंगे।
13 May, 19 07:39 PM
पित्रोदा के बयान से माफी मांगने से अब कोई फर्क नहीं पड़ता, उनके मन की बात बाहर निकल गई: अमित शाह
अमित शाह ने कहा, सैम पित्रोदा के अपने बयान से माफी मांगने से अब कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके मन की बात बाहर निकल गई है। देश की जनता आज कांग्रेस की मन की बात जान चुकी है।
13 May, 19 07:37 PM
पीएम मोदी ने इंटरव्यू में कहा- 'पांच साल का हमारा काम बोल रहा है। देश की जनता का विश्वास बढ़ता चला गया है'
पीएम मोदी ने कहा, पांच साल का हमारा काम बोल रहा है। देश की जनता का विश्वास बढ़ता चला गया है। देश ने जिन सपनों के लिए हमको बिठाया था उन सपनों पूरा करने में हमने दिन रात मेहनत की है। ये विश्वास हम जन सामान्य तक अनुभव कर रहे। पीएम मोदी ने न्यूज़ 24 को दिए इंटरव्यू में ये बातें कही।
13 May, 19 05:52 PM
मोदीजी जब आपने पैंट पायजामा पहनना नहीं सीखा था, तब पं. नेहरू ने हमारे देश की फौज बनाई थी: कमलनाथ
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रतलाम में रैली करते हुए कहा, 'पांच साल जवाब दे नहीं सकते, क्या बात करते हैं? देश की सुरक्षा की बात करेंगे... मोदीजी जब आपने पैंट पायजामा पहनना नहीं सीखा था, तब पंडित जवाहर लाल नेहरू ने हमारे देश की फौज बनाई थी।'
13 May, 19 05:17 PM
बीजेपी ने चुनाव आयोग से कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार की शिकायत की।
बीजेपी ने कर्नाटक के मुख्य चुनाव आयुक्त से कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार की शिकायत की। बीजेपी ने कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार पर आरोप लगाया है कि कुंडागोला में शिवकुमार वोटरों-नेताओं को पैसे बांट रहे हैं।
13 May, 19 04:00 PM
जो खुद जमानता पर हैं वो आपके इस सेवक को अपनी डिक्शनरी से नई-नई गालियां दे रहे हैं: पीएम मोदी
हिमाचल के सोलन में पीएम मोदी ने कहा- जो खुद जमानता पर हैं वो आपके इस सेवक को अपनी डिक्शनरी से नई-नई गालियां दे रहे हैं। इनकी गालियों से ये चौकीदार डरने वाला नहीं है।
13 May, 19 03:55 PM
वे अपने पूर्वजों के नाम पर वोट मांगते हैं लेकिन जब उनके (पूर्वजों) कारनामों के बारे में सवाल पूछा जाता है तो वे कहते हैं, हुआ तो हुआ: हिमाचल प्रदेश के सोलन में पीएम मोदी की रैली
13 May, 19 03:54 PM
कांग्रेस की स्थिति आज देश में वोटकटुआ पार्टी की हो गई है। इसका एक ही कारण है, इनका अहंकार। इनको लगता है कि नामदार जो कहे वो ही सही है। ये अपने पूर्वजों के नाम पर वोट मांगते हैं. पर पूर्वजों पर जब सवाल पूछे जाते हैं तो कहते हैं- हुआ तो हुआ: हिमाचल प्रदेश के सोलन में पीएम मोदी की रैली
13 May, 19 03:23 PM
मध्य प्रदेश: प्रियंका गांधी ने उज्जैन के महाकलेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री कमल नाथ भी रहे मौजूद
13 May, 19 02:22 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) में रैली: सैम पित्रोदा ने जो 1984 के दंगों के बारे में कहा, वह पूरी तरह से गलत है और उन्हें इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। मैंने उनसे फोन पर यही कहा। मैंने उन्हें बताया कि उन्होंने जो कहा वह गलत है। उन्हें इस पर शर्मा आनी चाहिए और सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।
13 May, 19 02:05 PM
गोरखपुर: 'सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन' सपा, बसपा और आरएलडी की संयुक्त महारैली
13 May, 19 01:59 PM
ममता दीदी, मैं यहां जय श्री राम के नारे लगा रहा हूं और अब कोलकाता के लिए निकल रहा हूं, हम आप मुझे गिरफ्तार कर सकती हैं तो कर लीजिए: अमित शाह
13 May, 19 01:57 PM
नामदार परिवार पिकनिक के लिए देश के युद्धपोत का इस्तेमाल करते हैं। जब सवाल उठते हैं तो वो निर्लज्ज, बेपरवाह होकर, बिना डर के कहते हैं- हुआ तो हुआ। ये तीन शब्द नहीं हैं, ये कांग्रेस की विचारधारा और अहंकार है, देश की जनता के प्रति उनका रवैया है: रतलाम में पीएम मोदी की रैली
13 May, 19 09:59 AM
भूल सुधार- बीजेपी सूत्रों के अनुसार अमित शाह की रैली को जादवपुर में इजाजत नहीं मिली है...
13 May, 19 09:42 AM
बीजेपी सूत्र: अमित शाह को जादवपुर में रोड शो की इजाजत नहीं मिली, हेलिकॉप्टर उतारने पर भी रोक