लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः बीजेपी को अमृतसर और नई दिल्ली के लिए ऐसे सितारोंं की तलाश, जो फीका कर दे विपक्षी उम्मीदवार का रंग

By संतोष ठाकुर | Updated: April 8, 2019 09:33 IST

अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्दू के असर को देखते हुए जहां पंजाबी फिल्मों के किसी बड़े सितारे को उतारने की रणनीति पर काम किया जा रहा है तो वहीं नई दिल्ली से भी किसी ऐसी शख्सियत को मैदान में लाने की तैयारी की जा रही है जिसके नाम के आगे कांग्रेस, आप या इनके संयुक्त उम्मीदवार की उम्मीदवारी का रंग फीका पड़ जाए.

Open in App

भाजपा ने अमृतसर और नई दिल्ली सीट के लिए सेलेब्रिटी उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है. अमृतसर में नवजोत सिंह सिद्दू के असर को देखते हुए जहां पंजाबी फिल्मों के किसी बड़े सितारे को उतारने की रणनीति पर काम किया जा रहा है तो वहीं नई दिल्ली से भी किसी ऐसी शख्सियत को मैदान में लाने की तैयारी की जा रही है जिसके नाम के आगे कांग्रेस, आप या इनके संयुक्त उम्मीदवार की उम्मीदवारी का रंग फीका पड़ जाए.

वहीं, इस बार भाजपा ने हरियाणा के रोहतक से भी किसी ऐसे प्रत्याशी को सामने लाने की मशक्कत शुरू कर दी है, जो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेेंद्र सिंह हुड्डा के गृह जिले में उन्हें मात देने में सफल हो पाए. यहां से फिलहाल उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद हैं. रोहतक को हुड्डा का गढ़ भी कहा जाता है. सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र देश की सबसे प्रतिष्ठित सीट है. जिस तरह से कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की बात हो रही है, भाजपा का आकलन है कि यह समझौता हो सकता है. इसकी वजह यह है कि स्वयं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की पहल पर अजय माकन ने इस समझौता को लेकर कवायद शुरू की थी.

इस संभावित गठबंधन को देखते हुए यहां से उम्मीदवार बनाने के लिए भाजपा ने किसी बड़ी शख्सियत या सेलिब्रिटी की तलाश शुरू कर दी है. भाजपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यहां से हालांकि प्रभारी श्याम जाजू का नाम भी चल रहा है, लेकिन पहली प्राथमिकता कोई सेलिब्रिटी है. यह फिल्मी सितारा भी हो सकता है या फिर कोई प्रख्यात नाटककार, लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता या नृत्यांगना भी हो सकती है. इसी तरह से अमृतसर सीट पर भी किसी फिल्मी सितारा की तलाश है. हालांकि पहली प्राथमिकता पंजाबी फिल्मों का कोई सितारा है. पूनम ढिल्लों का नाम भी यहां से चल रहा है. हालांकि उनके नाम की चर्चा चंडीगढ़ से भी हो रही है.

कांग्रेस को उसकी परंपरागत सीटों पर भी घेरने की तैयारी

एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा इस बार कांग्रेस की परंपरागत सीटों पर भी उन्हें घेरना चाहती है. यही वजह है कि अमेठी, रायबरेली, छिंदवाड़ा के साथ ही रोहतक को लेकर भी खास रणनीति बनाई जा रही है. हरियाणा की राजनीति को ध्यान में रखते हुए यहां पर जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं, जो पंजाबी खत्री वर्ग से हैं, तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी एक जाट सुभाष बराला को दी गई. यह रणनीति काम भी आई और जींद विधानसभा क्षेत्र, जो परंपरागत जाट बहुलता वाली सीट है, वहां पर बराला का जाट कार्ड चला. भाजपा तमाम कयासों को गलत करार देते हुए विजयी रही.

इसी रणनीति के तहत इस बार रोहतक से किसी सितारा उम्मीदवार को उतारने पर कार्य किया जा रहा है. यह क्योंकि जाट बहुल सीट है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गृह सीट है, इसे ध्यान में रखते हुए जाट वर्ग के ही किसी फिल्मी या खेल सितारा को यहां से उतारने पर कार्य किया जा रहा है. यही वजह है कि हाल में हरियाणा के आठ उम्मीदवारों की घोषणा की गई लेकिन रोहतक के उम्मीदवार का नाम उसमें नहीं था. एक पदाधिकारी ने कहा कि रोहतक के साथ ही सिरसा सीट पर भी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया गया है. यह माना जा रहा है कि यहां से कैप्टन अभिमन्यु या फिर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला को मैदान में उतारा जा सकता है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019हरियाना लोकसभा चुनाव 2019नवजोत सिंह सिद्धूपंजाब लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारतअमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अब तक के सबसे अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष?, नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कांग्रेस छोड़ी

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारत500 करोड़ रुपये का सूटकेस दो और सीएम बनो?, पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के बयान पर शिवकुमार ने कहा- ‘पागलों के किसी अस्पताल’ में भर्ती हो?

बॉलीवुड चुस्कीThe Great Indian Kapil Show 3: लो जी ठोको ताली?, एक कुर्सी पाज्जी के लिए प्लीज, कपिल शो में नवजोत सिंह सिद्धू की वापसी, जानिए अर्चना पूरन सिंह का क्या...

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए