लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बयान से पलटे गुलाम नबी आजाद, अब प्रधानमंत्री पद कुर्बान नहीं करेगी कांग्रेस!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2019 13:39 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद अपने पुराने बयान से पलट गए हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि एनडीए को सत्ता से हटाना उनका पहला लक्ष्य है।

Open in App
ठळक मुद्देआजाद ने कहा था कि एनडीए की सरकार सत्ता में वापस नहीं लौटनी चाहिए। अब उन्होंने कहा है कि सबसे बड़ी पार्टी को प्रधानमंत्री बनाने का मौका मिलना चाहिए।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि वो सबसे बड़ी पार्टी हैं इसलिए प्रधानमंत्री बनने का मौका भी उन्हें मिलना चाहिए। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अगर संयुक्त विपक्ष कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद के लिए आमंत्रित नहीं करता तो पार्टी इसे मुद्दा नहीं बनाएगी। उन्होंने कहा था कि एनडीए को सत्ता से हटाना उनका लक्ष्य है। शुक्रवार को अपने बयान से पलट गए।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक आजाद ने कहा है कि यह सच नहीं है कि कांग्रेस पार्टी की प्रधानमंत्री पद में रुचि नहीं है या वह इस पद के लिए दावा नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर संयुक्त विपक्ष को पूरे पांच साल सरकार चलानी है त सबसे बड़े राजनीतिक दल को मौका देना चाहिए।

कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने गुरुवार को कहा है कि हम पहले ही अपना स्टैंड क्लियर कर चुके हैं। यदि कांग्रेस के पक्ष में सहमति बनती है तो हम नेतृत्व स्वीकार करेंगे। लेकिन, हमारा लक्ष्य हमेशा यह रहा है कि एनडीए की सरकार सत्ता में वापस नहीं लौटनी चाहिए। हम सर्वसम्मति से लिए गए फैसले के साथ जाएंगे।

कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'जब तक हमें पीएम का पद ऑफर नहीं किया जाता है, हम इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे और किसी के भी जिम्मेदारी संभालने पर ऐतराज नहीं होगा।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसगुलाम नबी आजादराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है