लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के विज्ञापन 'चौकीदार चोर है' के प्रसारण पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक, जानिए वजह

By भाषा | Updated: April 18, 2019 17:05 IST

लोकसभा चुनाव 2019: निर्वाचन आयोग के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश के राजेश कौल ने बुधवार को जारी आदेश में कहा, ‘‘लोकसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रसारित करवाये जा रहे विज्ञापन शीर्षक- ‘चौकीदार चोर है’ को राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन तथा अनुवीक्षण समिति द्वारा 14 अप्रैल 2019 के आदेश क्रमांक 9264 द्वारा निरस्त किया गया है।

Open in App

भाजपा की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने कांग्रेस के विज्ञापन ‘‘चौकीदार चोर है’’ के आडियो एवं वीडियो प्रसारण पर रोक लगा दी है। भाजपा की शिकायत पर निर्वाचन आयोग की राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन तथा अनुवीक्षण समिति द्वारा इस विज्ञापन के प्रसारण पर रोक लगाई गयी है।

निर्वाचन आयोग के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश के राजेश कौल ने बुधवार को जारी आदेश में कहा, ‘‘लोकसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रसारित करवाये जा रहे विज्ञापन शीर्षक- ‘चौकीदार चोर है’ को राज्य स्तरीय मीडिया प्रमाणन तथा अनुवीक्षण समिति द्वारा 14 अप्रैल 2019 के आदेश क्रमांक 9264 द्वारा निरस्त किया गया है।

अत: इसके प्रसारण पर रोक लगाई जाए।’’ इससे पहले भाजपा ने निर्वाचन आयोग को इस संबंध में की गयी शिकायत में कहा था कि इस विज्ञापन में ‘‘चौकीदार’’ के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है तथा यहां चौकीदार से आशय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से है। भाजपा ने कहा कि इस विज्ञापन से व्यक्ति विशेष को निशाने पर लिया गया है।

भाजपा ने कहा कि इस संबंध में उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दायर एक याचिका को मंजूर किया है। भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा दायर इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक उत्तर देने का निर्देश दिया है। मध्यप्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विजेश लुनावत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी असत्य और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रहे हैं।

गांधी ने इन आरोपों को लगाने के लिये सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत रूप से पेश किया है। हमने निर्वाचन आयोग को बताया है कि जैसा राहुल गांधी प्रधानमंत्री के खिलाफ व्यक्तिगत आरोप लगा रहे हैं ऐसा सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कुछ नहीं कहा है।’’ वहीं दूसरी और प्रदेश कांग्रेस की मीडिया शाखा की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि वह निर्वाचन आयोग के विज्ञापन पर रोक लगाने के निर्णय के खिलाफ अपील करेगें।

ओझा ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि निर्वाचन आयोग ने इस विज्ञापन अभियान को पहले स्वीकृति दी थी और बाद में इस पर रोक लगा दी है। इस संबंध में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार शाम को आयोग को ज्ञापन सौंपने जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि इस विज्ञापन में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है और इसमें किसी का नाम भी नहीं लिया गया है। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयोग ने पहले इसकी अनुमति क्यों दी थी और बाद में बिना कोई उचित कारण बतायें इस पर रोक लगा दी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज