लाइव न्यूज़ :

अब कंप्यूटर बाबा पर चला चुनाव आयोग का चाबुक, 24 घंटे में जवाब देने को कहा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 9, 2019 20:38 IST

कंप्यूटर बाबा भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उनके खिलाफ सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने कंप्यूटर बाबा को सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने के आरोप में नोटिस जारी किया है। कंप्यूटर बाबा भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्हें 24 घंटे में जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

Lok Sabha Elections 2019: चुनाव आयोग ने कंप्यूटर बाबा को सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने के आरोप में नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। कंप्यूटर बाबा भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उनके खिलाफ सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है।

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी ने सांध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस और बीजेपी की ओर से एक दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। 

दिग्विजय सिंह की एक रैली में कार्यकर्ताओं और पुलिसवालों को गले में भगवा रंग का पटका डाले हुए भी देखा जा चुका है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों की संत समाज का सहारा लेकर हिंदुत्व की राजनीति पर जोर देकर वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रही हैं।

दिग्विजय सिंह कई साक्षात्कारों में दावा कर चुके हैं कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर उनके खिलाफ जितना ज्यादा बोलेंगी, उन्हें इसका उतना ही फायदा मिलेगा। वह भोपाल से जीतने का दावा कर चुके हैं। 

वहीं, दिग्विजय सिंह को भारतीय जनता पार्टी उनकी कथित 'भगवा आतंकवाद' टिप्पणी को लेकर घेर रही हैं और बीते दिनों एक रैली में पीएम मोदी ने भी जाकिर नाइक के कार्यक्रम में कांग्रेस नेता की मौजूदगी का उल्लेख करते हुए उन पर निशाना साधा था।

दिग्विजय सिंह का कहना है कि अगर उनके आतंकवादियों से संबंध है तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाता है? 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभोपालदिग्विजय सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)चुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज