लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः BSP ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए पार्टी ने UP में किस सीट पर किसे दिया टिकट 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 15, 2019 07:25 IST

लोकसभा चुनाव-2019ः बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने यूपी में बीएसपी-एसी गठबंधन के तहत तय की गई सीटों में से 16 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।

Open in App

लोकसभा चुनाव-2019 के लिए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने रविवार (14 अप्रैल) को एक और लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने इस चौथी लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 16 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। बता दें, पार्टी ने यूपी में बीएसपी-एसी गठबंधन के तहत तय की गई सीटों में से 16 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं।

बीएसपी ने सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चंद्रभान सिंह, प्रतापगढ़ से अशोक कुमार त्रिपाठी, अंबेडकरनगर से रितेश पांडेय, श्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा, डुमरियागंज से आफताब आलम, बस्ती से रामप्रसाद चौधरी, संतकबीर नगर से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, देवरिया से बिनोद कुमार जायसवाल, बांसगांव से सदल प्रसाद, लालगंज से संगाती, घोसी से अतुल राय, सलेमपुर से आरएस कुशवाहा, जौनपुर से श्याम सिंह यादव, मछलीशहर से टी. राम, गाजीपुर से अफजाल अंसारी और भदोही से रंगनाथ मिश्रा को मैदान में उतारा है। इससे पहले बीएसपी ने नौ अप्रैल को पांच सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया था, जिसमें धौरहरा लोकसभा सीट से अरसद अहमद सिद्दीकी, सीतापुर से नकुल दुबे, मोहनलालगंज से सीएल वर्मा, फतेहपुर से सुखदेव प्रसाद और कैसरगंज लोकसभा सीट से चंद्रदेव राम यादव का नाम शामिल था।  

वहीं, बीएसपी ने एक अप्रैल को भी छह उम्मीदवारों की घोषणा की थी, जिसमें उसमे शाहजहांपुर से अमर चन्द्र जौहर, मिश्रिख से नीलू सत्यार्थी, फर्रूखाबाद से मनोज अग्रवाल, अकबरपुर से निशा सचान, जालौन से पंकज सिंह और हमीरपुर से दिलीप कुमार सिंह को टिकट दिया गया।

आपको बता दें, चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा (2019 लोकसभा) का चुनाव सात चरण में, 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराने का फैसला किया है, जिसमें पहले चरण का चुनाव 11 अप्रैल को कराया जा चुका है। सातों चरण के मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में सात चरण में मतदान कराया जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबहुजन समाज पार्टी (बसपा)मायावतीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या बढ़कर 8537923 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में मतदान

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’