लाइव न्यूज़ :

सनी देओल के नाम को लेकर भाजपा परेशान, चुनाव आयोग से मिले पार्टी के नेता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 4, 2019 09:24 IST

गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में 21 उम्मीदवार मैदान में हैं. भाजपा ने अपनी चुनाव सामग्री में सभी जगह उम्मीदवार के तौर पर सनी देओल लिखवाया है, जबकि नामांकन पत्र दाखिल करते समय सनी ने हर जगह पर अजय सिंह धर्मेंद्र देओल लिखा है.

Open in App

फिल्म अभिनेता और पंजाब में गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार सनी देओल के नाम को लेकर भाजपा की परेशानी बढ़ गई है. अब पार्टी ने उनके नाम में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. परेशानी की वजह यह है कि मतदाता सूची और दूसरे दस्तावेजों में सनी का नाम अजय सिंह धर्मेंद्र देओल लिखा हुआ है. यही नाम ईवीएम पर छपेगा, जबकि सनी के इस नाम से जनता परिचित नहीं है.

सनी जब अपने छोटे भाई बॉबी देओल के साथ गुरदासपुर की सड़कों पर रोड शो कर रहे हैं, तब भाजपा चुनाव आयोग से गुहार लगा रही है कि ईवीएम पर अजय सिंह धर्मेंद्र देओल की जगह सनी देओल लिखा जाए. आयोग को भेजी अर्जी में कहा गया है कि मतदाताओं को उलझन से बचाने के लिए ऐसा करना जरूरी है.

इस मामले को सिरे चढ़ाने की जिम्मेदारी भाजपा ने पठानकोट के मेयर अनिल वासुदेवा को सौंपी है. गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में 21 उम्मीदवार मैदान में हैं. भाजपा ने अपनी चुनाव सामग्री में सभी जगह उम्मीदवार के तौर पर सनी देओल लिखवाया है, जबकि नामांकन पत्र दाखिल करते समय सनी ने हर जगह पर अजय सिंह धर्मेंद्र देओल लिखा है.

चुनाव लड़ रहे 21 उम्मीदवारों की सूची में मतदाताओं को कहीं भी सनी देओल लिखा नहीं मिलेगा. ऐसे में भाजपा को लगता है कि वोट डालते समय मतदाता उलझन में पड़ सकता है. इसी वजह से भाजपा अब उनका नाम ईवीएम की सूची में सनी देओल लिखवाने की कोशिशों में जुट गई है. पठानकोट के मेयर अनिल वासुदेवा का कहना है कि सनी ने अपने नाम से चुनाव आयोग को अर्जी देकर ईवीएम पर नाम बदलने की अपील की है.

उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि यह सनी का अधिकार है और चुनाव आयोग इसे मान लेगा. अपने चुनाव प्रचार के दौरान सनी फिल्मी डायलॉग बोलकर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. इस दौरान वे लोगों से कह रहे हैं कि भले ही उन्हें राजनीति की ज्यादा समझ नहीं हो, लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि वे एक सच्चे देशभक्त हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावसनी देओलगुरदासपुरपंजाब लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्कीसनी देओल की 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 257 करोड़ की कमाई

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्कीट्रैक्टर पर सवार होकर बॉर्डर 2 देखने पहुंचे फैन्स, सनी देओल के फैन्स के भरे थिएटर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?