लाइव न्यूज़ :

बंगाल: हंगामे के बीच अमित शाह का रोड शो, भगवान की वेशभूषा में भी समर्थक

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 14, 2019 18:17 IST

Lok Sabha Elections 2019: अमित शाह के रोड शो में भारी भीड़ के बीच लोकनृत्य करती महिलाएं देखी जा रही हैं। वहीं, एक गाड़ी में हिंदुओं के देवी-देवताओं का रूप धारण करे लोग भी देखे जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारी हंगामे के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रोड शो शुरू किया।अमित शाह की रोड शो में हिंदुत्व की झलक देखी जा रही है। कुछ समर्थक हिंदू देवी-देवताओं का रूप धारण किए हुए देखे जा रहे हैं।

Lok Sabha Elections 2019: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के लिए  8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को वोटिंग होगी। इसमें पश्चिम बंगाल की नौ सीटें भी शामिल हैं। ये सीटें दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर हैं। 2014 के आम चुनाव में इनमें से एक भी सीट बीजेपी नहीं जीती थी और सभी सीटें तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई थीं।

इस बार अब तक के 6 चरणों के मतदान में पश्चिम बंगाल में वोट प्रतिशत काफी अच्छा रहा है। भारतीय जनता पार्टी इसे अपने पक्ष में देख रही है। बंगाल में कमल खिलाने की कोशिशों के तहत जोर शोर से प्रचार में लगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सोमवार (14 मई) को कोलकाता उत्तर में रोड शो कर रहे हैं। 

अमित शाह के रोड शो में भारी भीड़ के बीच लोकनृत्य करती महिलाएं देखी जा रही हैं। वहीं, एक गाड़ी में हिंदुओं के देवी-देवताओं का रूप धारण करे लोग भी देखे जा रहे हैं। इससे पहले बीजेपी ने आरोप लगाया था कि अमित शाह की रैली से पहले बीजेपी के पोस्टर-बैनर हटाए दिए गए। 

खबर आई थी कि अमित शाह की रैली के लिए आज्ञा से जुड़े कागजात देखने के लिए पुलिस पहुंच गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक रैली की परमीशन के कागज न दिखाने पर पुलिस ने मंच हटाने की बात कहीं। इस दौरान पुलिस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीत विवाद देखा गया। अमित शाह उत्तरी कोलकाता के घर्मतल्ला इलाके में रोड शो कर रहे हैं। बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि मोदी जी रैली के लिए धर्मतल्ला में लगे पोस्टर-बैनर हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की पुलिस अराजकता का माहौल बना रही है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019टीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज