लाइव न्यूज़ :

सुशील मोदी का दावा- बिहार में महागठबंधन का नहीं खुलेगा खाता, NDA को वाकओवर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 20, 2019 19:11 IST

2009 में जदयू और 2014 में लोजपा के साथ चुनाव लड़ने वाले एनडीए को बिहार में यूपीए से करीब 11 प्रतिशत से ज्यादा मत मिले थे. 

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा-लोजपा साथ चुनाव लड़ी थी और एनडीए का वोट प्रतिशत 39.41 था तथा 31 सीटों पर जीत मिली थी2014 में अलग से चुनाव लडे़ जदयू को 16 प्रतिशत वोट मिला था जो आज एनडीए के साथ है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार में इस बार महागठबंधन का बिहार में खाता भी नहीं खुल पायेगा. 2009 में जदयू और 2014 में लोजपा के साथ चुनाव लड़ने वाले एनडीए को बिहार में यूपीए से करीब 11 प्रतिशत से ज्यादा मत मिले थे. 

इस बार जदयू और लोजपा के साथ आने से यह अंतर 20 प्रतिशत से ज्यादा का है. ऐसे में एनडीए को वाकओवर मिला हुआ है क्योंकि एनडीए और यूपीए (महागठबंधन) के वोट में 20 प्रतिशत से ज्यादा का फासला है. उन्होंने कहा कि 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा जदयू के साथ चुनाव लड़ी थी तो 38 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे और 32 सीटों पर जीत मिली थी तब राजद-लोजपा साथ थे और उन्हें 26 प्रतिशत मत और मात्र 4 सीटों पर जीत मिली थी. 

एनडीए को यूपीए से 11 प्रतिशत से अधिक की बढ़त थी. सुशील मोदी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा-लोजपा साथ चुनाव लड़ी थी और एनडीए का वोट प्रतिशत 39.41 था तथा 31 सीटों पर जीत मिली थी. जबकि यूपीए को मात्र 29 प्रतिशत वोट मिला था, जो एनडीए से 10 प्रतिशत कम था.

2014 में अलग से चुनाव लडे़ जदयू को 16 प्रतिशत वोट मिला था जो आज एनडीए के साथ है. उन्होंने कहा कि एनडीए के 2014 के 39.41 प्रतिशत वोट में जदयू के 16 प्रतिशत को जोड़ लें तो 2019 में एनडीए के पास 52.41 प्रतिशत वोट है, जो यूपीए से करीब 22 प्रतिशत अधिक है. जब एक-दो प्रतिशत वोट के अन्तर से हार-जीत का फासला बढ़ जाता है तो इतनी बडी बढत के बाद क्या यूपीए बिहार में अपना खाता भी खोल पायेगा?

टॅग्स :लोकसभा चुनावसुशील कुमार मोदीराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतडबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपुडुचेरी विधानसभा चुनावः केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया होंगे बीजेपी पर्यवेक्षक, चुनेंगे विधायक दल का नेता

भारतAssam Election Results 2026: असम में 126 सीटों में से NDA बहुमत के पार, हैट्रिक की ओर बीजेपी

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई