लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती की हार, 3-3 सीटें जीतने के करीब नेशनल कॉफ्रेंस-भाजपा

By भाषा | Updated: May 24, 2019 00:03 IST

राज्य का सबसे बड़ा उलटफेर अनंतनाग सीट पर देखने को मिला जहां नेशनल कांफ्रेंस उम्मीदवार और उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हसनैन मसूदी ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा को मात दी।

Open in App

जम्मू कश्मीर की तीन लोकसभा सीटें बरकरार रखती हुई नजर आ रही है जबकि पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अपने गढ़ अनंतनाग सीट में हार का सामना करना पड़ा। इस राज्य से जीतने वाले प्रमुख चेहरों में नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शामिल हैं।

राज्य का सबसे बड़ा उलटफेर अनंतनाग सीट पर देखने को मिला जहां नेशनल कांफ्रेंस उम्मीदवार और उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हसनैन मसूदी ने पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा को मात दी। कम मतदान वाले मुकाबले में, मसूदी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जी ए मीर से कड़ी चुनौती मिली लेकिन अंत में मसूदी ने मीर को 6676 वोटों के अंतर से हराया। महबूबा का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा और उन्हें केवल 30 हजार 500 वोट मिले।

महबूबा ने ट्वीटर पर हार स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अपने लोगों का प्यार और स्नेह मिला। उन्हें मेरी नाकामियों के लिए अपनी नाराजगी जताने का पूरा अधिकार है। मैं उनके फैसले को पूरी नम्रता से स्वीकार करती हूं। नेशनल कांफ्रेंस के विजयी उम्मीदवारों को बधाई। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की आभारी हूं।’’

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा ने ‘‘ऐतिहासिक’’ सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘ऐतिहासिक जनादेश के लिए नरेंद्र मोदी जी को बधाई। आज निश्चित रूप से भाजपा और इसके सहयोगियों का है। कांग्रेस के लिए एक ‘अमित शाह’ खोजने का समय।’’ जम्मू संभाग की उधमपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार जितेंद्र सिंह जीत के करीब नजर आ रहे हैं। वह कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से 3.49 लाख मतों से आगे चल रहे हैं। विक्रमादित्य जम्मू कश्मीर के अंतिम राजा कर्ण सिंह के बेटे हैं।

उन्होंने 2014 में कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद को हराया था। जम्मू से भाजपा के उम्मीदवार जुगल किशोर ने कांग्रेस के रामभल्ला पर 2.89 लाख वोटों की बढ़त बना ली है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने श्रीनगर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की। उन्होंने 70 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। वह चौथी बार लोकसभा के लिए चुने गये हैं।

कांग्रेस इस राज्य में एक भी सीट जीतने में असफल रही। नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने भाजपा विरोधी वोट बंटने से रोकने के लिए जम्मू और उधमपुर सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे। लद्दाख लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जे टी नामग्याल आगे तो चल रहे हैं लेकिन उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार एवं पत्रकार सह नेता सज्जाद हुसैन से कड़ी टक्कर मिल रही है। फिलहाल नामग्याल नौ हजार मतों से आगे चल रहे हैं। कश्मीर क्षेत्र की सीट बारामूला पर नेशनल कांफ्रेंस के उम्मीदवार मोहम्मद अकबर लोन 30 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। पीपुल्स कांफ्रेंस के राजा एजाज अली और निर्दलीय उम्मीदवार शेख अब्दुल राशिद उनसे पीछे चल रहे हैं। साल 2014 में भाजपा और पीडीपी ने तीन तीन सीटें जीती थीं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमहबूबा मुफ़्तीलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos