लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Result 2024: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, यूपी पुलिस ने कर ली है तैयारी, डीजीपी खुद कर रहे हैं निगरानी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 4, 2024 09:06 IST

यूपी में हिंसा की साजिश का इनपुट मिलने के बाद पुलिस सतर्क है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस कमिश्नर, एसएसपी, एडीजी जोन,आईजी रेंज को उपद्रव करने, अफवाह फ़ैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके अलवा सोशल प्लेटफॉर्म पर अफवाह फ़ैलाने वालों पर भी तत्काल कार्रवाई होगी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज शाम तक आ जाएंगेयूपी में हिंसा की साजिश का इनपुट मिलने के बाद पुलिस सतर्क यूपी पुलिस ने कहा है कि अफवाहों से दूर रहें और बिना तथ्यों की बात से बचें

Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज शाम तक आ जाएंगे। मतगणना शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 8360 उम्मीदवार सियासी मैदान में थे। इसमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शशि थरूर, शिवराज सिंह चौहान, अखिलेश यादव जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। 4 जून की शाम तक नतीजे साफ हो जाएंगे। लेकिन इस बीच मतगणना के दौरान किसी भी तरह की अराजकता की स्थिति से बचने के लिए यूपी में कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यूपी में हिंसा की साजिश का इनपुट मिलने के बाद पुलिस सतर्क है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस कमिश्नर, एसएसपी, एडीजी जोन,आईजी रेंज को उपद्रव करने, अफवाह फ़ैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके अलवा सोशल प्लेटफॉर्म पर अफवाह फ़ैलाने वालों पर भी तत्काल कार्रवाई होगी। सबसे खास नजर सोशल मीडिया पर ऐसे अकाउंट्स पर है जो बिना नाम और पहचान के ट्रोलिंग करते हैं। यूपी पुलिस ने कहा है कि  अफवाहों से दूर रहें और बिना तथ्यों की बात से बचें। 

मतगणना को लेकर राजनीतिक दल भी सतर्क हैं। समाजवादी पार्टी ने किसी भी तरह की अनियमितता की स्थिति से निपटने के लिए अपने समर्थकों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से अपील है कि भाजपा की मीडिया द्वारा दिखाए जाने वाले प्रायोजित रुझानों पर ध्यान न दें। 

मतगणना के लिए इलेक्शन कमीशन ने पुख्ता तैयारियां की हैं। मतगणना स्थाल के अंदर जो लोग जा रहे हैं वे ECI के दिशा-निर्देश के अनुसार ही जा रहे हैं। एक्जिट पोल्स में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिलता दिखाया गया था लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों को जीत का पूरा भरोसा है। 

लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 8360 उम्मीदवार सियासी मैदान में थे। इसमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शशि थरूर, शिवराज सिंह चौहान, अखिलेश यादव जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

कब-कब हुए मतदान?

पहला चरण: 19 अप्रैल 2024 (102 सीट)दूसरा चरण: 26 अप्रैल 2024 (89 सीट)तीसरा चरण: 7 मई 2024 (94 सीट)चौथा चरण: 13 मई 2024 (96 सीट)पांचवां चरण: 20 मई 2024 (49 सीट)छठा चरण: 25 मई 2024 (57 सीट)सातवां चरण: 1 जून (57 सीट) 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेशसोशल मीडियासमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप