लाइव न्यूज़ :

मायावती के साथ साझा रैली में मुलायम सिंह ने कहा, 'आखिरी बार लड़ रहा हूं चुनाव, भारी बहुमत से जिताना'

By विनीत कुमार | Updated: April 19, 2019 13:27 IST

मुलायम सिंह यादव की पकड़ मैनपुरी में काफी मजबूत है। वह लंबे समय से इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और जीतते भी आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमैनपुरी में मुलायम सिंह यादव और मायावती एक मंच पर आये नजरमायावती ने मुलायम सिंह के लिए मांगा वोट, कहा- मुलायम ही पिछड़ों के असली नेता

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार को महागठबंधन (एसपी-बीएसपी-आरएलडी)की रैली के दौरान करीब 25 साल बाद मायावती और मुलायम सिंह यादव एक मंच पर नजर आये। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे। हालांकि, आरएलडी की ओर से अजीत सिंह मंच पर मौजूद नजर नहीं आये। मुलायम मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। मुलायम सिंह की पकड़ मैनपुरी में काफी मजबूत है। वह लंबे समय से  इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और जीतते भी आए हैं।

मुलायम ने इस रैली के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा उन्हें खुशी है कि मायावती उनके प्रचार में आई हैं। मुलायम ने कहा, 'आज मायावती जी आई है, उनका हम स्वागत करते हैं। आदर करते हैं। मायावती जी को बहुत सम्मान हमेशा, क्योंकि समय जब भी आया है तो मायावती जी ने हमारा साथ दिया है। हमें खुशी है कि हमारे समर्थन के लिए वे आई हैं।'

मुलायम ने साथ ही कहा कि वे आखिरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। मुलायम ने मैनपुरी की जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'आखिरी बार मैं लोगों की मांग पर चुनाव लड़ने जा रहा हूं। मुझे भारी बहुमत से जरूर जिताना।'  

वहीं, मायावती ने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना के बावजूद आज बसपा और सपा साथ है। मायावती ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए वे 25 साल पुरानी बात ('गेस्ट हाउस कांड') को भूलकर एक साथ आई हैं। साथ ही मायवती ने कहा, 'मुलायम ही पिछड़े वर्ग के असली नेता है। मुलायम सिंह पीएम मोदी की तरह फर्जी और नकली पिछड़े वर्ग की तरह नहीं हैं। लोगों को पीएम मोदी जैसे नकली पिछड़े नेता से सावाधन रहने की जरूरत है।'

मायावती ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में कोई भी जुमलेबाजी या नाटकबाजी काम नहीं आने वाली है। मुलायम ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद यह पार्टी सबसे लंबे समय तक सत्ता में रही लेकिन उसने भी अपने वादों को पूरा नहीं किया।

मुलायम के लिए मायावती ने मांगे वोट

मायावती ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, मुलायम का मैनपुरी से हमेशा से गहरा लगाव रहा है। मुलायम ने पूरे मन से मैनपुरी की सेवा की है। इसलिए आप लोगों को समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकल को नहीं भूलना और उन्हें जिताना। मैनपुरी में 23 अप्रैल को चुनाव है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावमुलायम सिंह यादवमायावतीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल