लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: ममता बनर्जी ने रुझान देख दी जीत की बधाई, ट्वीट कर कहा- पहले पूरे नतीजे आने दीजिए

By विनीत कुमार | Updated: May 23, 2019 14:08 IST

लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में खूब हिंसा देखने को मिली थी। खासकर, बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच कई हिंसक झड़प हुईं।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने रुझान के बाद ट्वीट कर दी जीत की बधाईपश्चिम बंगाल में बीजेपी ने लगाई है बड़ी सेंध, 15 से 18 सीट जीतने के अनुमान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वालों को बधाई दी है। साथ ही ममता ने लिखा हारने वाले भी हारे नहीं हैं। हालांकि, ममता ने अपने ट्वीट में किसी पार्टी या उम्मीदवार का जिक्र नहीं किया।

ममता ने साथ ही लिखा कि वे पूरे नतीजे आने के बाद उसका रिव्यू करेंगी और फिर अपने विचार रखेंगी। ममता ने लिखा, 'सभी जीतने वालों को बधाई। लेकिन हारने वाले भी हारे नहीं हैं। हमे पूरा रिव्यू करना होगा और फिर हम अपने विचार आपके साथ रखेंगे। मतगणना पूरे होने चाहिए और वीवीपैट का मिलान होने दीजिए।' 

लोकसभा चुनाव के आ रहे नतीजे बीजेपी के लिए बेहद उत्साहजनक हैं। खासकर ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल में ही बीजेपी ने सेंध लगाई लगाई है। साल 2014 में टीएमसी को 34 सीटें, कांग्रेस को 4 सीटें, बीजेपी को 2 सीटें मिली थी। हालांकि, इस बार बीजेपी इस कहीं ज्यादा सीटें हासिल करती नजर आ रही है। रुझान के अनुसार बीजेपी 15 से 18 सीटों पर आगे है। 

लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में खूब हिंसा देखने को मिली थी। खासकर, बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच कई हिंसक झड़प हुईं। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो पर पत्थरबाजी और हिंसा देखने को मिली थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने तय समय से एक दिन पहले ही राज्य में चुनाव प्रचार रोकने का ऐतिहासिक फैसला किया।

पश्चिम बंगाल में इस बार 7 चरण में चुनाव हुए थे। हालांकि, विपक्षी पार्टियां और टीएमसी ने बंगाल में 7 चरणों में चुनाव पर सवाल खड़े किये थे और आरोप लगाये थे कि बीजेपी के प्रचार को ज्यादा समय देने के लिए ऐसा कार्यक्रम बनाया गया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावममता बनर्जीपश्चिम बंगालटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील