लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: 75 दिन, 200 रैलियां, मोदी के स्ट्राइक रेट के सामने कोई नहीं

By धीरज मिश्रा | Updated: May 30, 2024 16:36 IST

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर चुनावी अभियान को विराम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी 30 मई से एक जून तक विवेकानंद रॉक मेमोरियल में करेंगे ध्यान पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 में 200 से अधिक रैलियां कीटीवी-प्रिंट में पीएम मोदी ने 80 इंटरव्यू दिए

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर चुनावी अभियान को विराम दिया। तीसरी बार 'फिर एक बार मोदी सरकार' के लिए पीएम मोदी ने देशभर में चुनावी सभाएं, रैलियां की। पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए बीते 75 दिनों में 200 से अधिक रैलियां की।

इस दौरान पीएम मोदी ने 80 से अधिक इंटरव्यू दिए। इसमें प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के इंटरव्यू शामिल हैं। पीएम मोदी की स्ट्राइक रेट के सामने कोई नहीं टिक पाया। पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। तीसरी बार चुनाव लड़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मतदाताओं से खास अपील की। मोदी ने कहा कि जिस दिन मैंने चुनाव के लिए नामांकन किया।

भारी तदाद में युवाओं का जोश देखने को मिला। यही जोश एक जून को दिखाना है। भारी तदाद में वोटिंग करनी है। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना है। यहां बताते चले कि प्रधानमंत्री मोदी 30 मई से 1 जून तक तमिलनाडु के कन्याकुमारी का दौरा करेंगे, जहां वे प्रसिद्ध विवेकानंद रॉक मेमोरियल जाएंगे। प्रधानमंत्री यहां 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान लगाएंगे। यह वही स्थान है जहां स्वामी विवेकानंद ने कभी ध्यान लगाया था।

यह भारत का सबसे दक्षिणी छोर है। इसके अलावा, यह वह स्थान है जहां भारत की पूर्वी और पश्चिमी तटरेखाएं मिलती हैं। यह हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन बिंदु भी है। पीएम ने इस साल 16 मार्च को कन्याकुमारी में चल रहे लोकसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की।

पीएम मोदी ने यहां सबसे ज्यादा रैलियां की

मोदी ने सबसे अधिक रोड शो और रैलियां उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और ओडिशा में किए। पीएम मोदी ने अपनी चुनावी सभाओं में धर्म के आधार पर आरक्षण, नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के कार्यान्वयन, अयोध्या में राम मंदिर, जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और अन्य सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष की आलोचना की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव परिणाम 2024Tamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज