लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः फेसबुक यूजर्स को लुभा रही BJP, इस बार किए सबसे ज्यादा पैसे खर्च

By नितिन अग्रवाल | Updated: April 29, 2019 07:47 IST

Open in App

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए राजनीतिक दल अपने प्रचार के लिए जमकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. सोशल मीडिया में खर्च को लेकर भाजपा सबसे आगे है. फेसबुक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए 6.6 करोड़ रुपए खर्च किए गए. भाजपा ने 20 अप्रैल तक फेसबुक के विज्ञापनों के लिए 1.32 करोड़ रु. खर्च किए.इसके अलावा 'भारत के मन की बात' के लिए 2.24 करोड़, 'माई फर्स्ट वोट टू मोदी' पर 1.08 करोड़, 'नेशन विद नमो' पर 1.20 करोड़ तथा 'नमो मरचेंडाइज' के लिए 5.72 लाख रु. के 48 विज्ञापन दिए गए. साथ ही 'नमो सपोर्टर्स' ने 1.97 लाख रु. खर्च किए. भाजपा की राज्य इकाइयों द्वारा भी अलग से फेसबुक विज्ञापनों पर लाखों रुपए खर्च किए गए. तीसरे चरण तक 303 सीटों के लिए भाजपा और उसके समर्थन में 16000 से अधिक विज्ञापन दिए गए.इस दौरान कांग्रेस ने 55.68 लाख रु. खर्च करके 2202 विज्ञापन दिए और यूथ कांग्रेस ने 114 विज्ञापनों पर 6.03 लाख रु. खर्च किए. इसके बाद सबसे अधिक खर्च के मामले में बीजद के नवीन पटनायक ने 168 विज्ञापनों पर 47.23 लाख रु. खर्च किए. जदयू नेता प्रशांत किशोर की आईपैक ने 479 विज्ञापनों पर 46.37 लाख रु. से अधिक खर्च किए.तेदेपा ने इस दौरान 12.95 लाख रु. खर्च करके फेसबुक पर 25 विज्ञापन दिए. शिवसेना ने 54 विज्ञापनों पर 3.16 लाख और राकांपा ने 235 विज्ञापनों पर 2.95 लाख रु. खर्च किए. फेसबुक के आंकड़ों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के दौरान फरवरी से 20 अप्रैल तक उसे 84000 से अधिक विज्ञापनों से 17.16 करोड़ रु. मिले हैं.खर्च में होगी और वृद्धि एक राजनीतिक दल के लिए सोशल मीडिया प्रचार से जुड़े विशेषज्ञ ने बताया कि आगे भी पार्टियां सोशल मीडिया पर ज्यादा आक्रामक होंगी. जिससे फेसबुक, ट्विटर और दूसरे प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक विज्ञापनों पर खर्च में भी बढ़ोत्तरी होगी.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसनरेंद्र मोदीफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज