लाइव न्यूज़ :

BJP ने 75 साल से अधिक उम्र के 15वें नेता पर गिराई गाज, सुमित्रा महाजन पर अभी भी निर्णय नहीं

By हरीश गुप्ता | Updated: April 3, 2019 07:52 IST

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से इंदौर-5 विधायक महेंद्र हार्डिया, इंदौर-तृतीय विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित कुछ अन्य भाजपा नेता भी गैरमौजूद रहे, लेकिन सुमित्रा की अनुपस्थिति ने भाजपा के नियम के 16वें शिकार की संभावना को बल दे दिया.

Open in App

भाजपा ने 75 साल से अधिक उम्र के 15वें नेता पर गिराई गाज गिराई है. आलाकमान ने गुजरात के पाटन से 83 वर्षीय लीलाभाई बघेला को टिकट देने से इनकार कर दिया है. इन घटनाक्रमों ने बुजुर्गों की श्रेणी में आने वाली पार्टी की अंतिम नेता सुमित्रा महाजन को नाराज कर दिया है. इंदौर से आठ बार सांसद रहीं लोकसभा अध्यक्ष को प्रतिष्ठित सीट से 9वीं बार चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी का इंतजार कर रही हैं.

इसी बीच, पिछले रविवार को इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम से वह दूर रहीं. उन्होंने यह दूरी तब बनाई जबकि यह तय माना जा रहा था कि भाजपा में भाजपा में 'ताई' के रूप में लोकप्रिय सुमित्रा को टिकट मिलेगा ही. वहीं, हकीकत यह है कि पार्टी ने 75 साल से अधिक उम्र वाले 15 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इंदौर ही इकलौती सीट है, जहां भाजपा ने उम्मीदवार घोषित नहीं किया है. ऐसे हालात में 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम से सुमित्रा की गैरमौजूदगी से ये अटकलें तेज हो गई हैं कि सब कुछ ठीक नहीं है. इन अटकलों के बीच इंदौर की मेयर मालिनी गौड़ टिकट की दौड़ में शामिल हो गई हैं.

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से इंदौर-5 विधायक महेंद्र हार्डिया, इंदौर-तृतीय विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित कुछ अन्य भाजपा नेता भी गैरमौजूद रहे, लेकिन सुमित्रा की अनुपस्थिति ने भाजपा के नियम के 16वें शिकार की संभावना को बल दे दिया.

नाराज सुमित्रा महाजन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में 'मैं भी चौकीदार' नहीं जोड़ा है. इससे वह उन मुट्ठीभर नेताओं में शामिल हो गई हैं जो प्रधानमंत्री के आह्वान का पालन नहीं कर रहे हैं. इसका कारण यह हो सकता है कि उन्हें निकट भविष्य में होने वाले फैसले का आभास मिल गया हो. हालांकि इन घटनाक्रमों ने इंदौर की मेयर मालिनी गौड़ के समर्थकों को उत्साहित कर दिया है.

प्रधानमंत्री मेयर से हैं खुश मालिनी गौड़ भाजपा के प्रति निष्ठावान हैं और पिछले दो साल से इंदौर का नाम देश के सबसे साफ-सुथरे शहर के रूप में रोशन कर रही हैं. प्रधानमंत्री उनके प्रदर्शन से बहुत खुश हैं और उनको आगे बढ़ाना चाहते हैं. मालिनी गौड़ को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया. उनके बदले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इसे अपने बेटे को दे दिया. अब उन्हें खुद को पश्चिम बंगाल तक सीमित रखने के लिए कहा गया है. इंदौर लोकसभा सीट के नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल है जबकि वहां 19 मई को मतदान होगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सुमित्रा महाजनमध्य प्रदेशगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील