लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी में बड़ी सेंधमारी कर सकती है बीजेपी, मनीष सिसोदिया ने दी चुनौती

By संतोष ठाकुर | Updated: May 11, 2019 16:30 IST

दिल्ली के उप—मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अगर भाजपा में दम है तो वह चुनाव से पहले इन विधायकों को अपने साथ मिलाए। कुछ विधायकों का कहना है कि पार्टी में उनकी बात नहीं सुनी जाती है, जिसकी वजह से वह परेशान हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में गांधी नगर और महिपालपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल वाजपेयी और देवेंद्र सहरावत ने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा के दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि आम आदमी पार्टी का आरोप लगाने का इतिहास है।

भाजपा के रणनीतिकार दिल्ली के करीब एक दर्जन से अधिक आम आदमी पार्टी विधायकों के संपर्क में हैं। यह माना जा रहा है कि आम चुनाव के परिणाम आने के बाद इनमें से कई विधायक भाजपा के साथ जुड़ सकते हैं।

हाल ही में गांधी नगर और महिपालपुर से आम आदमी पार्टी के विधायक अनिल वाजपेयी और देवेंद्र सहरावत ने भाजपा का दामन थामा है।

इनमें से महिपालपुर के विधायक देवेंद्र सहरावत हालांकि लंबे समय से आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आक्रमक बने हुए थे। 

सूत्रों के मुताबिक भाजपा के संपर्क में आने वाले विधायकों में वे आधा दर्जन विधायक भी शामिल हैं जिनके खिलाफ अलग मामलों में पुलिस में शिकायत दर्ज है।

कई विधायकों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले 

इनमें कुछ मामलों में अगर सजा होती है तो यह दो वर्ष की कारावास तक हो सकती है। यह माना जा रहा है कि ये विधायक अपने खिलाफ दर्ज कानूनी मामलों को खत्म करना चाहते हैं और यही वजह है कि वे भाजपा के साथ आने की संभावना तलाश कर रहे हैं।

वहीं कुछ विधायकों का कहना है कि पार्टी में उनकी बात नहीं सुनी जाती है, जिसकी वजह से वह परेशान हैं। 

इधर, इस मामले पर दिल्ली के उप—मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अगर भाजपा में दम है तो वह चुनाव से पहले इन विधायकों को अपने साथ मिलाए।

इससे जनता को भी यह साफ हो जाएगा कि विधायकों की खरीद—फरोख्त कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि विधायकों को कानूनी मामलों में फंसाने के साथ ही करोड़ों रूपये देने का प्रलोभन दिया जा रहा है। हम जनता के बीच इस मुददे को ले जा रहे हैं।

इधर, भाजपा के दिल्ली प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि आम आदमी पार्टी का आरोप लगाने का इतिहास है। हम किसी भी विधायक को जबरदस्ती क्यों लाएंगे। जो वहां पर अपना दम घुटता महसूस कर रहा है वह बाहर आने के लिए विकल्प देख रहा है। भाजपा उनके सबसे बेहतर विकल्प लगता है और यही वजह है कि ये विधायक भाजपा के साथ जुड़े हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज