लाइव न्यूज़ :

"कांग्रेस जहां भी मजबूत होगी TMC समर्थन करेगी, लेकिन...", 2024 को लेकर ममता दीदी ने कांग्रेस को दिया प्रस्ताव

By रुस्तम राणा | Updated: May 15, 2023 18:44 IST

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर बनर्जी ने कहा कि मजबूत क्षेत्रीय दलों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। ममता दीदी ने कहा, जहां भी कोई क्षेत्रीय राजनीतिक दल मजबूत होता है वहां भाजपा नहीं लड़ सकती।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी जहां भी मजबूत होगी", उसका समर्थन करेगीउन्होंने कहा- अगर कांग्रेस को उनका समर्थन चाहिए तो उन्हें भी TMC के प्रति भी यही रवैया अपनाना चाहिएसीट बंटवारे के फॉर्मूले पर बनर्जी ने कहा कि मजबूत क्षेत्रीय दलों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए

कोलकाता: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी टीएमसी की रणनीति का खुलासा किया है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी जहां भी मजबूत होगी", उसका समर्थन करेगी। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर कांग्रेस को उनका समर्थन चाहिए तो उन्हें (कांग्रेस) भी टीएमसी के प्रति भी यही रवैया अपनाना चाहिए।

बनर्जी ने प्रस्ताव दिया कि भारत में विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए और उस पार्टी का समर्थन करना चाहिए जो अपने संबंधित राज्य में मजबूत हो। सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर बनर्जी ने कहा कि मजबूत क्षेत्रीय दलों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। ममता दीदी ने कहा, जहां भी कोई क्षेत्रीय राजनीतिक दल मजबूत होता है वहां भाजपा नहीं लड़ सकती। जो दल किसी क्षेत्र विशेष में मजबूत हैं, उन्हें मिलकर लड़ना चाहिए। मैं कर्नाटक में कांग्रेस का समर्थन कर रही हूं लेकिन उसे बंगाल में मेरे खिलाफ नहीं लड़ना चाहिए। 

ममता दीदी द्वारा यह प्रस्ताव कर्नाटक में अपने दम पर 135 सीटों पर जीत हासिल करने और दक्षिण भारत में सत्ता में रहने वाले एकमात्र राज्य में भाजपा को हराने के कुछ दिनों बाद आया है। टीएमसी और कांग्रेस बंगाल में राज्य स्तर पर आमने-सामने हैं, हालांकि ममता के सोनिया गांधी के साथ अच्छे संबंध हैं। दिलचस्प बात यह है कि मार्च में ममता ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ बैठक की और दोनों नेता 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस और भाजपा से दूरी बनाए रखने पर सहमत हुए। 

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, टीएमसी नेता और लोकसभा सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा था कि पार्टी अपने रास्ते पर चलेगी और इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस को यह नहीं मानना चाहिए कि वह विपक्ष का "बिग बॉस" है।

 

टॅग्स :ममता बनर्जीलोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा