लाइव न्यूज़ :

LOK SABHA ELECTION 2024: शाह ने की MP BJP के बूथ मैनेजमेंट की तारीफ, दिल्ली में वीडी ने दिया प्रजेंटेशन, MP मॉडल अन्य राज्यों में भी अपनाएगी भाजपा

By आकाश सेन | Updated: December 23, 2023 23:31 IST

भोपाल :भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है । इसी के चलते दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा भी शामिल हुए । जहां हाल ही में विधानसभा चुनाव में प्रदेश संगठन द्वारा वोट शेयर को बढ़ाने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी उन्होंने संगठन नेताओं की दी ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में BJP के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक।बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने एमपी में जीत और बूथ प्रबंधन की दी जानकारी। केंद्रीय नेतृत्व ने की म.प्र संगठन की सराहना।

भोपाल :दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में मध्यप्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत की भी चर्चा हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा का जिक्र करते हुए बूथ मैनेजमेंट के लिए प्रदेश संगठन की तारीफ की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा एमपी में वोट शेयर बढ़ाने के जो प्रयास हुए और बूथ प्रबंधन की जो कुशल मॉनिटरिंग हुई, उसका जीत में बड़ा योगदान रहा है। मतदान के दिन सुबह 6 बजे से जागकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और वोट डलवाने का प्रदेश संगठन का प्रयोग सराहनीय रहा है। बैठक में एमपी में योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचने को भी जीत का महत्वपूर्ण आधार माना गया।

इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश संगठन के नवाचारों और 51 प्रतिशत वोट शेयर को लेकर किए गए प्रयासों का प्रजेंटेशन भी दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों व बूथ प्रबंधन की कुशलता के चलते अब तक के चुनावों में सर्वाधिक जनाधार पार्टी को मिला है। इसके बाद बैठक यह तय हुआ कि एमपी बीजेपी की तर्ज पर अन्य राज्यों की इकाइयां भी रणनीति बनाएंगी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशDelhi BJPभोपालअमित शाहAmit Shah
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो