लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: फूलपुर सीट से अखिलेश सिंह के कंधे के बगैर नीतीश नहीं कर सकते हैं फीलगुड, संसद में जाना आसान नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 4, 2023 15:41 IST

सियासत के जानकारों के अनुसार अगर नीतीश कुमार को समाजवादी पार्टी का खुलकर साथ मिला तो भाजपा के लिए मुश्किल पेश आ सकती है। दरअसल, फूलपुर सीट कुर्मी जाति बहुल है और इस जाति का अब तक आठ बार कब्जा रह चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार को सपा का खुलकर साथ मिला तो भाजपा के लिए मुश्किल पेश आ सकती हैउत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट कुर्मी जाति बहुल हैइस जाति का अब तक आठ बार कब्जा रह चुका है

पटना: उत्तर प्रदेश की "फूलपुर" संसदीय सीट के नाम पर भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार "फीलगुड" कर रहे हों, लेकिन उत्तर प्रदेश के किसी भी सीट से उनके लिए राह आसान नही दिख रहा है। इसका कारण यह है कि उत्तर प्रदेश में जदयू का हाल बहुत बुरा है। जदयू नाम की कोई पार्टी धरातल पर दिखाई नहीं देती है। हालांकि बिहार से जदयू के नेता वहां जाकर पार्टी को धरातल पर लाने का प्रयास जरूर करते हैं, लेकिन वहां मौसमी नेताओं के सहारे ही पार्टी का काम चल रहा है। ऐसे में नीतीश कुमार को चुनाव जीतने के लिए अखिलेश सिंह के कंधे की जरूरत पड़ेगी। अखिलेश सिंह के कंधे के बगैर नैया पार लगना मुश्किल होगा।

सियासत के जानकारों के अनुसार अगर नीतीश कुमार को समाजवादी पार्टी का खुलकर साथ मिला तो भाजपा के लिए मुश्किल पेश आ सकती है। दरअसल, फूलपुर सीट कुर्मी जाति बहुल है और इस जाति का अब तक आठ बार कब्जा रह चुका है। इसके साथ एक तथ्य यह भी है कि फूलपुर कांग्रेस के साथ समाजवादियों का भी गढ़ रहा है। 1962 में राममनोहर लोहिया यहां नेहरू के सामने लड़े थे। जनेश्वर मिश्र एवं पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह भी जीत चुके हैं। लेकिन जवाहरलाल नेहरू का बैकग्राउंड प्रयागराज (इलाहाबाद) से रहा था। जबकि वीपी सिंह भी उत्तर प्रदेश के राजा परिवार से आते थे। ऐसे में समाजवाद का झंडा बुलंद करने वाली सपा फैक्टर इस बार भी बड़ा कारगर साबित हो सकता है। 

जानकारों के अनुसार नीतीश कुमार ने अपनी अगुआई में पहली दफे 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जदयू ने सारी ताकत लगाकर 403 सीटों में से 219 पर उम्मीदवार उतारा था। उसवक्त बिहार के तमाम जदयू विधायकों, विधान पार्षदों, सांसदों के साथ साथ छोटे-बड़े सारे नेताओं को महीने भर के लिए उत्तर प्रदेश में लगा दिया गया था। खुद नीतीश कुमार कई जगहों पर प्रचार करने गए थे। लेकिन चुनाव परिणाम ने नीतीश कुमार के हसीन सपनों को चकनाचूर कर दिया था। 219 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली जदयू एक भी सीट पर जमानत तक नहीं बचा पाई थी। जदयू के उम्मीदवार को 200-300 वोट आये थे। कुल मिलाकर 0.36 फीसदी वोट मिले थे। यानि आधा फीसदी वोट भी नहीं मिल पाया था। 

2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जदयू ने कुल 27 सीटों पर उम्मीदवार उतारा था। लेकिन 27 में से 26 सीट पर जमानत जब्त हो गई। सिर्फ एक सीट पर जमानत इसलिए बच पाई क्योंकि उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया धनंजय सिंह को जदयू ने टिकट दिया था। धनंजय सिंह पहले भी दो टर्म विधायक के साथ साथ सांसद रह चुके हैं। धनंजय सिंह की अपनी व्यक्तिगत पकड़ के कारण उत्तर प्रदेश की मल्हनी सीट पर जदयू की जमानत बच गई। बाकी सारे सीटों पर हजार वोट भी नही आ पाये थे। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जदयू को कुल मिलाकर 0.11 फीसदी वोट मिले थे। ऐसे में नीतीश कुमार को अपने बल पर फूलपुर सीट से फूल का सुगंध मिल पाना मुश्किल ही नही नामुमकिन है।

टॅग्स :नीतीश कुमारजेडीयूअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज