लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha election: बिहार में एनडीए को सभी 40 सीटें जीतने की उम्मीद, जानिए 2019 और 2014 में क्या रहे थे नतीजे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: March 16, 2024 15:10 IST

Lok Sabha election: साल 2019 के चुनाव में बिहार में एनडीए (भाजपा, जदयू और एलजेपी) को भारी सफलता मिली थी और 40 लोकसभा सीटों में 39 सीटें एनडीए के हिस्से आई थीं। पूरे राज्य में 58.1 फीसदी वोटिंग हुई थी। भाजपा को 17, जदयू को 16 और एलजेपी को 6 सीटों पर सफलता मिली। सिर्फ एक सीट विपक्ष के खाते में गई।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है2019 के चुनाव में बिहार में एनडीए (भाजपा, जदयू और एलजेपी) को भारी सफलता मिली थीइस बार बिहार में एनडीए को सभी 40 सीटें जीतने की उम्मीद

2019 Lok Sabha election results for Bihar:लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। भाजपा ने इस बार पार्टी के लिए 370 पार और एनडीए गठबंधन के लिए 400 पार का नारा दिया है। साल 2019 के चुनाव में बिहार में  एनडीए (भाजपा, जदयू और एलजेपी) को भारी सफलता मिली थी और 40 लोकसभा सीटों में 39 सीटें एनडीए के हिस्से आई थीं। पूरे राज्य में 58.1 फीसदी वोटिंग हुई थी। भाजपा को 17, जदयू को 16 और एलजेपी को 6 सीटों पर सफलता मिली। सिर्फ एक सीट विपक्ष के खाते में गई। हालांकि कुछ समय बाद जदयू ने भाजपा का साथ छोड़ दिया और महागठबंधन में शामिल हो गई। 2014 चुनावों से ठीक पहले एक बार फिर नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो गए हैं इसलिए भाजपा को एक बार फिर से वही करिश्मा दोहराने की उम्मीद है।

बिहार की सभी संसदीय सीटें

बिहार में 40 लोकसभा क्षेत्र हैं - गया, नवादा, जमुई, किशनगंज,कटिहार, पूर्णिया,भागलपुर, बांका, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया, दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय, मुंगेर, सीतामढी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण , हाजीपुर, वाल्मिकी नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, महाराजगंज, नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, औरंगाबाद और जहानाबाद।

साल 2014 में भी बिहार में भाजपा और उसके सहयोगियों को बड़ी सफलता मिली थी। 2014 में भाजपा ने 30, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने 7 और आरएलएसपी ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 31 सीटें जीतीं। इसमें भाजपा को 22, एलजेपी को 6 और आरएलएसपी को तीन सीटें मिली थीं।

2 अक्टूबर 2023 को जारी बिहार सरकार की बिहार जाति-आधारित सर्वेक्षण 2022 रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की आबादी 13.07 करोड़ है। आबादी में अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) की हिस्सेदारी 36.01 प्रतिशत है। ओबीसी, ईबीसी मिलकर बिहार की कुल आबादी का 63% हिस्सा हैं। अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36.01 फीसदी है जिसकी संख्या 4,70,80,514 है। पिछड़ा वर्ग 27.12 फीसदी है जिनकी तादाद 3,54,63,936 है। 

बिहार में किस जाति की कितनी आबादी

ब्राह्मण- 3.67%राजपूत- 3.45%भूमिहार- 2.89%कायस्थ - 0.60%यादव - 14.26 %कुशवाहा - 4.27कुरमी- 2.87%तेली- 2.81%मुसहर- 3.08%सोनार-0.68%मल्‍लाह 2.60%बढ़ई- 1.4%कुम्हार- 1.4%पासी- 0.9%धोबी- 0.8%मोची,चमार,रविदास- 5.2%

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहारBJPजेडीयूआरजेडीनरेंद्र मोदीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल