लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ का विवादित बयान, सहारनपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार को बताया मसूद अजहर का दामाद

By विनीत कुमार | Updated: March 25, 2019 10:01 IST

योगी ने कहा, 'कुछ पार्टियां आतंकियों को बिरयानी खिला रही थीं जबकि मोदी सरकार के पास आतंकियों के लिए केवल एक दवाई- बुलेट और बम है।'

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (24 मार्च) को एक चुनावी संभा को संबोधित करते हुए सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी को आतंकी अजहर मसूद का दामाद करार दे दिया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'विपक्षी पार्टियां आतंकियों को बिरयानी परोसती रही हैं जबकि मोदी सरकार ने उन्हें गोली खिलाई'। योगी ने कहा कि 'अजहर मसूद का दामाद' आ गया है और अब वह आतंकी की भाषा बोल रहा है।

सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र से इमरान मसूद कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। योगी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आपको फैसला लेना है कि सहारनपुर से कौन जीतेगा, वह व्यक्ति जो अजहर मसूद की भाषा बोलता या फिर मोदीजी का सैनिक।'

आदित्यनाथ ने साथ ही कहा कि मसूद अजहर का भी अंजाम वही होगा जो ओसामा बिन लादेना का हुआ था। योगी ने कहा, 'आपने ओसामा बिन लादेन के बारे में सुना होगा। वह मारा गया। अजहर मसूद भी वैसे भी मारा जाएगा।' 

योगी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, 'कुछ पार्टियां आतंकियों को बिरयानी खिला रही थीं जबकि मोदी सरकार के पास आतंकियों के लिए केवल एक दवाई- बुलेट और बम है।' वहीं, यूपी सीएम ने सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग 37-38 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं वे प्रधानमंत्री बनन का सपना देख रहे हैं। 

साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा , 'राहुल गांधी भारतीय संस्कृति नहीं जानते इसलिए जब वे काशी के विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने गये जो ऐसे बैठे जैसे कि वे नमाज पढ़ रहे हों। वहीं, सैम पित्रोदा पर योगी ने कहा, 'कांग्रेस में एक महागुरु है। उन्होंने सैनिकों पर सवाल उठाये। जब महागुरू ऐसी बात करते हैं तो महाचेलाओं के बारे में जान सकते हैं।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथकांग्रेसउत्तर प्रदेशउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019सहारनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह