लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: पूनम सिन्हा सपा में, लखनऊ सीट पर कायस्थ-सिंधी वोटों के सहारे राजनाथ को मात देने की तैयारी

By विनीत कुमार | Updated: April 16, 2019 16:44 IST

लखनऊ पिछले करीब तीन दशक से बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है। यहां 1991 से लेकर 2004 तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांसद रहे।

Open in App

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बीजेपी के राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस सीट पर नामांकन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल है और इससे ठीक पहले बीजेपी के बागी नेता और हाल में कांग्रेस में गये शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा के समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की खबर आ गई। 

लखनऊ की सीट से राजनाथ के खिलाफ विपक्ष की ओर से चुनावी मैदान में कौन उतरेगा, इसे लेकर लंबे समय तक उलझन की स्थिति बनी रही। हालांकि, यह जरूर है कि अटकलों की सुई घूमकर बार-बार पूनम सिन्हा के नाम पर जाकर टिक जाती थी। अब यह साफ हो गया है कि राजनाथ को चुनौती बतौर सपा-बसपा गठबंधन की उम्मीदवार पूनम ही देंगी और कांग्रेस वहां अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारकर उन्हें समर्थन देगी।

लखनऊ में पूनम पर क्यों लगाया विपक्ष ने दांव

लखनऊ में राजनाथ सिंह विपक्ष के लिए कठिन चुनौती हैं और ऐसे में जानकार मानते हैं कि पूनम के चयन के पीछे जाति का समीकरण अहम कारण है। लखनऊ में करीब 4 लाख कायस्थ वोटर, 1.3 लाख सिंधी और 3.5 लाख मुस्लिम वोटर हैं। पूनम खुद एक सिंधी हैं और उनके पति शत्रुघ्न सिंह कायस्थ हैं। ऐसे में सपा-बसपा गठबंधन को उम्मीद है कि इस जाति समीकरण का फायदा पूनम सिन्हा को मिलेगा। माना जा रहा है कि पूनम 17 अप्रैल को अपना नामांकन इस सीट से दाखिल करेंगी।

पूनम यादव के बारे में

साल 1968 में मिस यंग इंडिया का ताज और फिर हिंदी फिल्मों में अपने छोटे से सफर के बावजूद पूनम जाना-पहचाना नाम हैं। पूनम का जन्म हैदराबाद में हुआ और वह सिंधी परिवार से आती हैं। फिल्मी पर्दे की बात करें तो पूनम आखिरी बार 2008 में 'जोधा-अकबर' में नजर आई थीं।

लखनऊ रहा है बीजेपी का गढ़

लखनऊ पिछले करीब तीन दशक से बीजेपी का गढ़ माना जाता रहा है। यहां 1991 से लेकर 2004 तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांसद रहे जबकि 2009 में लालजी टंडन और 2014 राजनाथ सिंह ने बाजी मारी। ऐसे में पूनम सिन्हा के लिए यहां मुकाबला आसान नहीं होने वाला है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019लखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार