लाइव न्यूज़ :

रायबरेली: सोनिया गांधी ने नामांकन भरने के बाद पीएम मोदी को दी 'चेतावनी'! कहा- 2004 को ना भूलें

By विनीत कुमार | Updated: April 11, 2019 16:02 IST

सोनिया गांधी पूजा-पाठ और फिर रोडशो के बाद उत्तर प्रदेश के रायबरेली से पांचवीं बार नामांकन भरा।

Open in App
ठळक मुद्देसोनिया गांधी ने रायबरेली से पांचवीं बार भरा नामांकनसोनिया गांधी ने पूजा-पाठ और रोड शो के बाद अपना पर्चा भरासपा-बसपा ने यहां कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, बीजेपी की ओर से दिनेश प्रताप सिंह मैदान में

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि वह बिल्कुल भी नहीं सोचतीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अजेय हैं। साथ ही सोनिया ने कहा कि साल-2004 को नहीं भूलना चाहिए। सोनिया ने यह बात रायबरेली में नामांकन भरने के बाद पत्रकारों से कही। पत्रकारों के इस सवाल पर कि क्या पीएम मोदी अजेय हैं, सोनिया ने कहा- 'बिल्कुल भी नहीं। आप 2004 को मत भूल जाइए। वाजपेयी जी भी अजेय थे लेकिन हम जीते।'   

वहीं, राहुल गांधी ने भी आक्रामक जवाब देते हुए कहा, 'भारतीय इतिहास में कई लोग हैं जो ये मानते रहे हैं कि वे भारत के लोगों से बड़े हैं और अजेय हैं। नरेंद्र मोदी ने पिछले 5 साल से लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। चुनावी नतीजे के बाद सब साफ हो जाएगा।' 

इससे पहले पूजा-पाठ और फिर रोडशो के साथ सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव-2019 के लिए गुरुवार को रायबरेली से अपना नामांकन भरा। सोनिया ने पांचवीं बार यूपी के इस सीट से नामांकन भरा है। इस दौरान राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। 

सोनिया ने पूजा-पाठ के बाद कलेक्ट्रेट तक रोड शो किया। उत्साह से भरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नारे गूंज रहे थे और वे रोड शो के रास्ते में नाचते गाते नजर आये। सोनिया पांचवीं बार रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए दिनेश प्रताप सिंह से है। सपा—बसपा—रालोद गठबंधन ने इस सीट पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है। रायबरेली को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है। सोनिया यहां से चार बार 2004, 2006 (उपचुनाव), 2009 और 2014 में चुनाव जीत चुकी हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसोनिया गाँधीरायबरेलीराहुल गांधीनरेंद्र मोदीउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल