लाइव न्यूज़ :

बंगाल के घाटल क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भारती घोष के वाहन से 1.13 लाख जब्त

By भाषा | Updated: May 10, 2019 14:15 IST

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्व आईपीएस अधिकारी की कार को पश्चिम मिदनापुर में पिंगला इलाके के 11 बजे बीच रास्ते में रोका गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘घोष के वाहन से 1,13,815 रुपए बरामद किए गए। हमें सूचना मिली थी कि घोष नकदी ले जा रही हैं। वाहन में और लोग भी थे। वह यह नहीं बता पाई कि वह नकदी क्यों ले जा रही थीं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देघोष को जिला पुलिस ने करीब तीन घंटे हिरासत में रखा और उनसे पूछताछ की।उन्हें पूछताछ के बाद देर रात करीब पौने तीन बजे पिंगला पुलिस थाने से जाने की अनुमति दी गई।

पुलिस ने लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल के घाटल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार भारती घोष के वाहन से एक लाख 13 हजार रुपए जब्त किए। इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए दो दिन बाद मतदान होगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पूर्व आईपीएस अधिकारी की कार को पश्चिम मिदनापुर जिले में पिंगला इलाके के मंगल बार में बृहस्पतिवार को करीब 11 बजे बीच रास्ते में रोका गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘घोष के वाहन से 1,13,815 रुपए बरामद किए गए। हमें सूचना मिली थी कि घोष नकदी ले जा रही हैं। वाहन में और लोग भी थे। वह यह नहीं बता पाई कि वह नकदी क्यों ले जा रही थीं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’

घोष को जिला पुलिस ने करीब तीन घंटे हिरासत में रखा और उनसे पूछताछ की। अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें पूछताछ के बाद देर रात करीब पौने तीन बजे पिंगला पुलिस थाने से जाने की अनुमति दी गई।’’ तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि घोष ‘‘मतदाताओं को प्रभावित’’ करने के लिए धन लेकर जा रही थीं।

घोष ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि वह निजी खर्चे के लिए राशि ले जा रही थीं। उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘मेरे पास केवल 50,000 रुपए थे। मेरी कार में मेरे संयोजक एवं चालक थे। मेरे संयोजक के पास 49,000 रुपए थे और चालक के पास 13,000 रुपए थे।’’ चुनाव आयोग को अभी इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019घटलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जीअमित शाहकैलाश विजयवर्गीय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन