लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: पीएम नरेंद्र मोदी बीजेपी प्रचंड जीत को बताया 'भारत की जीत', ट्वीट कर कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: May 23, 2019 15:00 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की जीत पर ट्वीट किया, 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास = विजयी भारत।'

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की जीत पर किया ट्वीट, इसे बताया 'भारत की जीत'पीएम मोदी ने लिखा- 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास = विजयी भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव-2019 में बीजेपी की प्रचंड जीत को भारत की जीत बताया है। पीएम मोदी ने बीजेपी के पक्ष में आए नतीजों के बाद ट्वीट किया, 'एक बार फिर भारत की जीत हुई है।' लोकसभा चुनाव-2019 में बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर से जाती दिख रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि उसके सीटों का आंकड़ा 300 के पार जाएगा। साल-2014 में बीजेपी ने 282 सीटें अपने नाम की थी।

पीएम मोदी ने बीजेपी की जीत पर ट्वीट किया, 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास = विजयी भारत। हम एक साथ आगे बढेंगे, एक साथ समृद्ध होंगे। एक साथ हम मजबूत और समृद्ध भारत बनायेंगे। भारत की एक बार फिर से जीत।'

बता दें कि बीजेपी लोकसभा चुनाव के फिलहाल के रुझानों के अनुसार 300 सीटों पर आगे है। इसमें राजस्थान में 22 सीटों पर जीत भी शामिल है। साथ ही बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में भी चारों लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं, कांग्रेस केवल 49 सीटों पर अभी आगे है।

वहीं, दूसरी ओर अमित शाह ने इस जीत को पीएम मोदी के विकास कार्यक्रमों और लोगों के उनमें भरोसे की जीत बताया है। अमित शाह ने ट्वीट किया, 'ये भारत की जीत है। यह युवाओं, गरीबों और किसानों की जीत है।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज