लाइव न्यूज़ :

टिकट बंटवारा विवाद: पंजाब में वोटिंग से पहले सिद्धू-अमरिंदर में 'तकरार', सिद्धू ने कहा, 'मेरी पत्नी झूठ नहीं बोलेगी'

By विनीत कुमार | Updated: May 17, 2019 09:03 IST

लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में वोटिंग में दो दिन बाकी है। इससे पहले ही हालांकि, पंजाब कांग्रेस में बयानबाजी शुरू हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में 19 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंगनवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी के टिकट बंटवारे पर बयान के बाद शुरू हुई विवादमुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सिद्धू की पत्नी के आरोपों से इनकार किया

पंजाब में लोकसभा चुनाव में अभी दो दिन बाकी हैं लेकिन इसस पहले पंजाबकांग्रेस में ही बयानबाजी जोरो पर है। पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के टिकट वाले बयान पर समर्थन के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। दरअसल, सिद्धू की पत्नी ने आरोप लगाये थे कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के कारण उन्हें पार्टी की ओर से टिकट नहीं मिल सका। 

इसी बयान का नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को समर्थन करते हुए कहा था कि उनकी पत्नी कभी झूठ नहीं बोल सकती। हालांकि, इस पूरे विवाद पर अमरिंद ने कहा, 'टिकट का बंटवारा दिल्ली में कांग्रेस हाई कमान की ओर से किया गया और उन्होंने यही फैसला लिया कि नवजोत कौर को चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने का टिकट नहीं दिया जाए। चंडीगढ़ सीट पंजाब के अंदर नहीं आता और इसलिए उम्मीदवारों के चयन में मेरी कोई भूमिका नहीं है।'

अमरिंदर ने साथ ही कहा, हालांकि, 'अगर मुझसे पूछा जाता मैं निश्चित तौर पर कहता कि पवन बंसल, जिन्हें वहां से टिकट दिया भी गया है, वे बेहतर विकल्प हैं। उन्हें (नवजोत कौर) अमृतसर और बठिंडा से टिकट का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।'

इससे पहले नवजोत कौर ने कहा था, 'कैप्टन साहब (अमरिंदर सिंह) और आशा कुमारी को लगता है कि मैडम सिद्धू सांसद के टिकट के लायक नहीं हैं। मुझे इस आधार पर अमृतसर से टिकट नहीं दिया कि मैं चुनाव यहां से नहीं जीत सकती।' 

इसके बाद सिद्धू ने मीडिया के सामने कहा, 'मेरी पत्नी के पास हिम्मत है और नैतिकता है और वह कभी झूठ नहीं बोल सकती।' बता दें कि कांग्रेस ने चंडीगढ़ से एक बार फिर पवन बंसल को टिकट दिया है। माना जा रहा था कि नवजोत कौर इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहती थीं। इसके बाद उनके अमृतसर से चुनाव की अटकलें भी आई थी।

इस सीट से 2014 में अमरिंदर सिंह ने अरुण जेटली के खिलाफ चुनाव लड़ा था और जीत कर संसद पहुंचे थे। इस बार कांग्रेस ने यहां से गुरजीत सिंह को टिकट दिया है। पंजाब में लोकसभा चुनाव 19 मई को हैं। पंजाब में कुल 13 लोकसभा सीट हैं। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपंजाबकांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा