लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- वोट डालने से पहले गहराई से सोचे

By विकास कुमार | Updated: March 12, 2019 17:29 IST

Lok Sabha Election: प्रियंका गांधी के भाषण में वो आक्रामकता नहीं दिखी जो अक्सर राहुल गांधी के भाषणों में दिखती है. लेकिन जिस सहज तरीके से उन्होंने जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को उठाया है उससे भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी की परेशानियां बढ़ सकती हैं.

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने कहा कि इस चुनाव में आप वोट अपने भविष्य के लिए डालने जा रहे हैं इसलिए बेकार के मुद्दे चुनाव के दौरान नहीं उठने चाहिए.प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे देश की बुनियाद प्यार, सद्भावना और भाईचारा पर टिकी हुई है.प्रियंका गांधी ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

प्रियंका गांधी ने अपने लोकसभा चुनाव के अभियान की शुरूआत गुजरात से की है. गांधीनगर में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से आग्रह किया कि चुनाव में वोट डालने से पहले आपको गहराई से सोचना होगा और निष्कर्ष निकालना होगा कि आप वोट किस लिए डालने जा रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि इस चुनाव में आप वोट अपने भविष्य के लिए डालने जा रहे हैं इसलिए बेकार के मुद्दे चुनाव के दौरान नहीं उठने चाहिए. प्रियंका गांधी ने पूछा कि क्या युवाओं को रोज़गार मिल रहा है? क्या किसानों को फसल का उचित दाम पर मिल रहा है? 

प्रियंका गांधी ने की सद्भावना और भाईचारा की बात

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे देश की बुनियाद प्यार, सद्भावना और भाईचारा पर टिकी हुई है और आज जो भी जो रहा है वो दुखद है. प्रियंका गांधी के भाषण के अंशों से यह साफ झलकता है कि उनके द्वारा जनता से भावनात्मक अपील किया जायेगा और देश के भाईचारे की संस्कृति के जरिये कांग्रेस की संस्कृति की याद लोगों को दिलाई जाएगी. 

 

बीजेपी पर आरोप 

बीजेपी पर उसके विरोधी हमेशा यही आरोप लगाते रहे हैं कि भगवा पार्टी के आने के साथ ही देश में नफरत की भावना उफान पर पहुंच जाती है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि मोदी जहां जाते हैं हिन्दू और मुसलमानों को आपस में लड़वाते हैं. प्रियंका गांधी ने अपनी रैली में महिलाओं के सुरक्षा का मुद्दा उठाया. 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीराहुल गांधीनरेंद्र मोदीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज