लाइव न्यूज़ :

28 मई को बनारस पहुंचेंगे पीएम मोदी, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के साथ करेंगे मां गंगा की पूजा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 23, 2019 18:00 IST

बीजेपी की भारी जीत के रुझानों के बाद खबर आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को वाराणसी जाएंगे। वहां वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और साथ ही गंगा पूजा भी करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी ने 2014 के आम चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को तीन लाख 37 हजार मतों से हराया था।वाराणसी में बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का मुकाबला सपा की शालिनी यादव और कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से है।

17वीं लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के साथ दोबारा चुनाव में लौटे पीएम नरेंद्र मोदी 28 मई को बनारस जाएंगे।

लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार 'मोदी लहर' पर सवार बीजेपी रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। फिलहाल मोदी वाराणसी सीट से 05 लाख से अधिक वोट से आगे चल रहे हैं। बीजेपी की भारी जीत के रुझानों के बाद खबर आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को वाराणसी जाएंगे। वहां वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगे और साथ ही गंगा पूजा भी करेंगे।

मोदी ने 2014 के आम चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को तीन लाख 37 हजार मतों से हराया था। उन्हें कुल पांच लाख 16 हजार 593 वोट मिले थे। वाराणसी में बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र मोदी का मुकाबला सपा की शालिनी यादव और कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से है।

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत के साथ देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मोदी नाम की सुनामी इतनी तेज है कि देश के कई हिस्सों में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप कर दिया है। 

बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान भी पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। साथ ही काशी विश्‍वनाथ कॉरीडोर की आधारशिला रखी। इसके बाद पीए मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं प्रधानमंत्री नहीं था, तब भी यहां आता था और मुझे लगता था की यहां कुछ करना चाहिए। 

लेकिन भोले बाबा ने तय किया होगा कि बेटे बातें बहुत करते हो यहां आओ और कुछ करके दिखाओ और आज भोले बाबा के आशीर्वाद से वो सपना पूरा हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि सदियों से ये स्थान दुश्मनों के निशाने पर रहा, कितनी बार ध्वस्त हुआ, अपने अस्तित्व के बिना जिया, लेकिन यहां की आस्था ने इसे पुनर्जीवित किया और ये क्रम सदियों से चल रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई