लाइव न्यूज़ :

एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान अभी भी अपने यहां शव गिन रहा है: पीएम मोदी

By विनीत कुमार | Updated: March 29, 2019 12:27 IST

पीएम ने अपने चुनावी भाषण में भारत के दो दिन पहले सफल A SAT परीक्षण का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि भारत अब अतंरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने ओडिशा के कोरापुट में चुनावी रैली में विपक्ष पर साधा निशानाA SAT और एयर स्ट्राइक का जिक्र कर पीएम मोदी ने विपक्ष को घेरा भारत अब अंतरिक्ष में भी चौकीदारी करने सक्षम: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी रैली में एक बार फिर एयर स्ट्राइक और इसमें मारे गये आतंकियों की संख्या पर सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा। ओडिशा के कोरापुट में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान अब भी आतंकियों के शव ही गिन रहा है। 

पीएम ने कहा, 'एयर स्ट्राइक के एक महीना हो गया और पाकिस्तान अभी भी शवों को गिन रहा है। जब भारत आतंकियों के खिलाफ एक्शन लेता है और उनके घर में घुस कर वार करता है तो यहां कुछ लोग सबूत मांगते हैं।'

पीएम ने इस दौरान भारत के दो दिन पहले सफल A SAT परीक्षण का भी जिक्र किया और कहा कि भारत अब अतंरिक्ष में भी चौकीदारी करने में सक्षम है। पीएम ने कहा, 'ओडिश दो दिन पहले ही एक ऐसी ऐतिहासिक उपलब्धि का गवाह बना जिसे पूरी दुनिया ने देखा। भारत अब अतंरिक्ष में चौकीदार करने में सक्षम है। दुनिया जहां इस पर गौर कर रही है और हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है, वहीं कुछ लोग हैं जो केवल आरोप लगाते हैं, सवाल उठाते हैं और ऐसी उपलब्धि का मजाक बनाते हैं।'

पीएम ने कहा, 'ऐसा कर कुछ लोग वैज्ञानिकों और हमारे सैनिकों का अपमान कर रहे हैं। आप बताइए कि क्या आप ऐसे लोगों का समर्थन करेंगे जो हमारे वैज्ञानिकों का अपमान करते हैं। आप मजबूत सरकार चाहते हैं या मजबूर सरकार?' 

पीएम ने साथ ही कहा, '2014 में जब ओडिशा आया था तो कहा था पूरी ईमानदारी से, आपके प्रधानसेवक के तौर पर पूरी निष्ठा से सेवा करने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। मैंने आपकी सेवा में मैंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। ओडिशा तभी मजबूत होगा जब यहां का आदिवासी, यहां का किसान, नौजवान आगे बढ़ेगा। यह तभी होगा जब यहां और केंद्र में दोनों ही जगहों पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल