लाइव न्यूज़ :

पटनायक ने स्वीकार किया, ओडिशा में अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी कांग्रेस, विपक्ष का दर्जा भी गंवा सकती है

By भाषा | Updated: May 22, 2019 19:38 IST

पटनायक का बयान यह संकेत देता है कि बीजद शासित इस राज्य में कांग्रेस का स्थान भाजपा लेगी। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस स्थिति के लिए पार्टी प्रदेश नेतृत्व पर खुलेआम आरोप लगाने लगे। पटनायक ने एक्जिट पोल पूर्वानुमानों पर प्रतिक्रिया जताते हुए यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम (कांग्रेस) राज्य में अपने बल पर सरकार नहीं बना पाएंगे। यद्यपि हमारा प्रदर्शन 2014 से बेहतर होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने 2014 में ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सीटों में से मात्र 16 पर जीत दर्ज की थी और लोकसभा चुनाव में अपना खाता खोलने में असफल रही थी।इस बार के एक्जिट पोल में पार्टी के लिए 15 विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट का अनुमान जताया गया है।

ओडिशा में मतगणना से एक दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने स्वीकार किया कि कांग्रेस अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी और वह अपना विपक्ष का दर्जा भी गंवा सकती है।

पटनायक का बयान यह संकेत देता है कि बीजद शासित इस राज्य में कांग्रेस का स्थान भाजपा लेगी। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस स्थिति के लिए पार्टी प्रदेश नेतृत्व पर खुलेआम आरोप लगाने लगे। पटनायक ने एक्जिट पोल पूर्वानुमानों पर प्रतिक्रिया जताते हुए यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम (कांग्रेस) राज्य में अपने बल पर सरकार नहीं बना पाएंगे। यद्यपि हमारा प्रदर्शन 2014 से बेहतर होगा।’’

कांग्रेस ने 2014 में ओडिशा विधानसभा में कुल 147 सीटों में से मात्र 16 पर जीत दर्ज की थी और लोकसभा चुनाव में अपना खाता खोलने में असफल रही थी। इस बार के एक्जिट पोल में पार्टी के लिए 15 विधानसभा सीटें और एक लोकसभा सीट का अनुमान जताया गया है।

पटनायक ने यद्यपि दावा किया कि वह स्वयं भंडारीपोखरी और घासीपुरा विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे जिस पर वह लड़े थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री जगन्नाथ पटनायक ने पार्टी प्रदेश नेतृत्व की खराब चुनाव तैयारी और प्रबंधन के विरोध में ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति और प्रदेश चुनाव कमेटी से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश नेतृत्व राहुल गांधी की न्याय योजना और किसानों के लिए कार्यक्रमों का प्रचार करने में असफल रहा। साथ ही पार्टी टिकट बंटवारे और चुनाव प्रबंधन में अपनी नीति बरकरार रखने में असफल रही...मैंने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है।’’

पूर्व मंत्री ने कहा कि पार्टी में गलतियों को ठीक किया जाना चाहिए और इस बार मौका गंवाने के कारणों पर चर्चा होनी चाहिए। जगन्नाथ पटनायक ने कहा, ‘‘मैंने इसलिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी या अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा नहीं दिया।’’ सुकिंदा विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री सरत राउत ने सीधे ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जिम्मेदार ठहराया और उन पर चुनाव का प्रबंधन में असफल रहने का आरोप लगाया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावओडिशा विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई