लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में महागठबंधन टूट की कगार पर, कांग्रेस और आरएलएसपी अपनी मांग पर अड़े

By विकास कुमार | Updated: March 17, 2019 15:12 IST

Lok Sabha election 2019: महागठबंधन में पार्टियों का मकसद साफ है लेकिन बात जब सीटों के बंटवारे को लेकर हो रही है तो कोई भी समझौता करना नहीं चाहता है.

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में कहा, "संविधान और देश पर अभूतपूर्व संकट है.कांग्रेस 11 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है.

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बीजेपी-जदयू गठबंधन को रोकने के लिए विपक्ष का महागठबंधन बनने से पहले ही बिखरता हुआ नजर आ रहा है. कांग्रेस ने  11 सीटों की मांग की है. जिसके लिए राजद तैयार नहीं है. तेजस्वी यादव ने बीते दिन ही ट्वीट कर कांग्रेस को अहंकारी बताया है.

जीतन राम माझी ने भी कहा है कि अगर उन्हें सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो वो और भी विकल्प तलाश सकते हैं.  उपेन्द्र कुशवाहा भी अपनी पार्टी के लिए 5 सीटों की मांग कर रहे हैं. इसी बीच खबर है कि बिहार में महागठबंधन में चल रहे घमासान के बीच वाम दल अकेले चुनाव लड़ सकते हैं. 

महागठबंधन में पार्टियों का मकसद साफ है लेकिन बात जब सीटों के बंटवारे को लेकर हो रही है तो कोई भी पार्टी  समझौता करती हुई नहीं दिख रही है. राजद का मानना है कि कांग्रेस का बिहार में पिछले दो दशक से जनाधार नहीं रहा है तो फिर 11 सीटें मांगने का नैतिक अधिकार उन्हें नहीं है. वहीं कांग्रेस सीटों को लेकर कोई ख़ास समझौता करते हुए नहीं दिख रही है. उत्तर प्रदेश इसका सबसे बड़ा उदाहरण प्रतीत होता है. 

तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट में कहा, "संविधान और देश पर अभूतपूर्व संकट है. अगर अबकी बार विपक्ष से कोई रणनीतिक चुक हुई तो फिर देश में आम चुनाव होंगे या नहीं, कोई नहीं जानता? अगर अपनी चंद सीटें बढ़ाने और सहयोगियों की घटाने के लिए अहंकार नहीं छोड़ा तो संविधान में आस्था रखने वाले न्यायप्रिय देशवासी माफ़ नहीं करेंगे."

 

बीच में ऐसी भी ख़बरें आई थी कि खुद लालू यादव सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट में यह बात सामने आ रही है कि कांग्रेस 15 सीटों से कम पर चुनाव नहीं लड़ना चाहती है. बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहारमहागठबंधनतेजस्वी यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार