लाइव न्यूज़ :

लालू का नीतीश कुमार पर हमला, कहा-पीठ में छुरा घोंपने वाले को चुनाव में जनता चखायेगी मजा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2019 19:21 IST

चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव झारखंड की राजधानी रांची स्थित होटवार जेल में सजायाफ्ता होते हुए रिम्स अस्पताल में बतौर कैदी ईलाजरत हैं. वह रांची स्थित रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज करा रहे हैं. लालू यादव ने उक्त टिप्पणी वर्ष 2017 में महागठबंधन छोड कर एनडीए का दामन थामने पर की है.

Open in App

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और रांची जेल अस्पताल में भर्ती राजद प्रमुख लालू साद यादव ने ट्वीट कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि पीठ में छुरा घोंपनेवाले को इस बार के चुनाव में जनता मजा चखायेगी. 

लालू यादव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि 'नीतीश भूल गये कि बाबू जगजीवन राम ने कहा था, 'लोग पेट की मार तो सह सकते हैं, लेकिन पीठ की मार का जवाब देते हैं, तुमने जनता की पीठ में जो छुरा घोंपा, उसका जनता मजा चखायेगी.' 

यहां बता दें कि चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव झारखंड की राजधानी रांची स्थित होटवार जेल में सजायाफ्ता होते हुए रिम्स अस्पताल में बतौर कैदी ईलाजरत हैं. वह रांची स्थित रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज करा रहे हैं. लालू यादव ने उक्त टिप्पणी वर्ष 2017 में महागठबंधन छोड कर एनडीए का दामन थामने पर की है. महागठबंधन छोडने के बाद से लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री पर लगातार हमलावर रहे हैं. लालू के इस बयान के बाद एकबार फिर से सियासत गर्माती दिख रही है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतबिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने संभाला पदभार, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र