लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीईओ ने सीएम अरविंद केजरीवाल समेत आप के तीन नेताओं से जवाब मांगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2019 12:36 IST

अधिकारियों ने बताया कि केजरीवाल के अलावा, आप की पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी आतिशी और दक्षिण दिल्ली से आप के उम्मीदवार राघव चड्ढा से जवाब-तलब किया गया है। 26 अप्रैल को आतिशी ने ट्वीट किया था, ‘‘ पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के मतदाताओं से मेरी अपील है कि गौतम गंभीर को वोट देकर अपना मत कृपया बेकार मत कीजिए। वह दो मतदाता पहचान पत्र रखने के लिए में अयोग्य ठहराए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने 27 अप्रैल को ट्वीट किया, ‘‘ रमेश बिधूड़ी के खिलाफ आरोप बहुत संगीन हैं। वह निश्चित रूप से अयोग्य ठहराए जाएंगे।दिल्ली के उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ को मतदाताओं को भारी संख्या में एसएमएस भेजकर खुद को वोट देने के लिए कहने के आरोप के संबंध में जवाब देने को कहा गया था।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय (सीईओ) ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के तीन शीर्ष नेताओं से जवाब मांगा है। दरअसल उन्होंने टि्वटर पर कहा था कि मतदाता भाजपा के उम्मीदवार गौतम गंभीर और रमेश बिधूड़ी को वोट देकर अपना मत खराब नहीं करें, क्योंकि उन्हें अयोग्य ठहराया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि केजरीवाल के अलावा, आप की पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी आतिशी और दक्षिण दिल्ली से आप के उम्मीदवार राघव चड्ढा से जवाब-तलब किया गया है। 26 अप्रैल को आतिशी ने ट्वीट किया था, ‘‘ पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के मतदाताओं से मेरी अपील है कि गौतम गंभीर को वोट देकर अपना मत कृपया बेकार मत कीजिए। वह दो मतदाता पहचान पत्र रखने के लिए में अयोग्य ठहराए जाएंगे।

केजरीवाल ने 27 अप्रैल को ट्वीट किया, ‘‘ रमेश बिधूड़ी के खिलाफ आरोप बहुत संगीन हैं। वह निश्चित रूप से अयोग्य ठहराए जाएंगे। दक्षिण दिल्ली के मतदाताओं को उन्हें वोट देकर अपना मत बेकार नहीं करना चाहिए।’’ अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के निर्वाचन कार्यालय ने पूछा है कि उन्हें गंभीर और बिधुड़ी को अयोग्य ठहराए जाने के बारे में पहले से कैसे मालूम है। इस बीच, आप के पश्चिमी दिल्ली के उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ को मतदाताओं को भारी संख्या में एसएमएस भेजकर खुद को वोट देने के लिए कहने के आरोप के संबंध में जवाब देने को कहा गया था। अपने जवाब में, जाखड़ ने कहा कि वह एक वकील हैं और बार एसोसिएशन या उसके शुभचिंतकों ने शायद उन संदेशों को भेजा है। उन्होंने कहा कि वह उन संदेशों के बारे में नहीं जानते हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीआतिशी मार्लेनाउत्तर पश्चिम दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज