लाइव न्यूज़ :

कविता खन्ना ने गुरदासपुर से उम्मीदवारी पर बीजेपी को लताड़ा, कहा- पार्टी ने उनसे पूछा भी नहीं

By विकास कुमार | Updated: April 27, 2019 12:34 IST

मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, "मैं समझती हूँ कि पार्टी को उम्मीदवार तय करने का पूरा अधिकार है. लेकिन जिस तरीके से मुझे पार्टी में दरकिनार कर के यह फैसला लिया गया है ये गलत है. इससे लगता है कि पार्टी में मेरा कोई महत्व नहीं है."

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के नेताओं का कहना है कि सनी देओल की छवि राष्ट्रवादी की है और इसका पार्टी को फायदा मिलेगा. विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने पार्टी की तरफ से पूछे नहीं जाने पर अपना गहरा असंतोष जाहिर किया है.

सनी देओल ने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन किया है. पार्टी ने उसी दिन गुरदासपुर से इनकी उम्मीदवारी का एलान कर दिया था. पंजाब के गुरदासपुर सीट से बीजेपी की तरफ से 2014 में स्वर्गीय अभिनेता विनोद खन्ना ने चुनाव लड़ा था.

लेकिन 2017 में उनकी मृत्य के बाद हुए उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी. अब विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने पार्टी की तरफ से पूछे नहीं जाने पर अपना गहरा असंतोष जाहिर किया है. 

उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, "मैं समझती हूँ कि पार्टी को उम्मीदवार तय करने का पूरा अधिकार है. लेकिन जिस तरीके से मुझे पार्टी में दरकिनार कर के यह फैसला लिया गया है ये गलत है. इससे लगता है कि पार्टी में मेरा कोई महत्व नहीं है."

उन्होंने इसके साथ ही कहा कि वो पीएम मोदी का समर्थन करती रहेंगी. कविता खन्ना ने कहा कि उनका इसे व्यक्तिगत मुद्दा बनाने का कोई इरादा नहीं है.

बीजेपी के नेताओं का कहना है कि सनी देओल की छवि राष्ट्रवादी की है और इसका बीजेपी को फायदा मिलेगा. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावविनोद खन्नासनी देओलपंजाबगुरदासपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम