लाइव न्यूज़ :

आजम खान पिछले 20 साल से फर्जी वोटों के आधार पर चुनाव जीतते आये हैं: जया प्रदा

By विनीत कुमार | Updated: April 25, 2019 09:44 IST

आजम खान ने वोटिंग के दिन आरोप लगाये थे कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में खराब ईवीएम लगाये गये। यूपी में 7 चरणों में चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर में 23 अप्रैल को वोटिंग के बाद भी जय प्रदा और आजम खान आमने-सामने आजम खान के मुस्लिम के वोट नहीं डालने देने के आरोप पर जया प्रदा का पलटवार

उत्तर प्रदेश के रामपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा ने समाजवादी पार्टी के आजम खान पर आरोप लगाया है कि वे हमेशा से 'फर्जी वोट' के आधार पर चुनाव जीतते आये हैं। जया प्रदा ने यह बात बुधवार को कही। इससे पहले आजम खान ने आरोप लगाया था कि उनके क्षेत्र में जिला प्रशासन ने मुस्लिमों को वोट नहीं डालने दिया। रामपुर में जया प्रदा का सामना आजम खान से है और यहां 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

आजम खान ने वोटिंग के दौरान करीब 300 ईवीएम खराब होने की भी बात कही थी। जया प्रदा ने आजम पर निशाना साधते हुए कहा, 'अपनी हार देखते हुए आजम खान घबरा गये हैं और ऐसे बयान दे रहे हैं। वह हर बूथ पर फर्जी वोट कराते रहे हैं। पिछले 20 साल से वह फर्जी वोटों से ही चुनाव जीत रहे हैं।' 

बता दें कि आजम खान ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था, 'पिछले एक हफ्ते से मुस्लिमों के घर को लूटा जा रहा है। उन्हें पीटा भी जा रहा है। एक दिन पहले जिला मजिस्ट्रेट और एसपी ने भी उन्हें मारा-पीटा।'

आजम खान ने साथ ही आरोप लगाया, 'मुस्लिमों को पुलिस ने घर से बाहर नहीं आने को कहा है। उनसे उनका वोट डालने का अधिकार छीना गया। ऐसा आदेश न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार की ओर से आया है।'

आजम खान ने वोटिंग के दिन आरोप लगाये थे कि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में खराब ईवीएम लगाये गये। बता दें कि यूपी में अब तक 26 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो चुके हैं। यूपी में 7 चरणों में चुनाव हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावजयाप्रदाआज़म खानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार