लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रत्याशी सनी देओल ने कहा, मैं पंजाब का हूं, ‘‘बाहरी’’ और ‘‘पैराशूट उम्मीदवार’’ की परवाह नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2019 17:25 IST

सनी का मुकाबला मौजूदा सांसद और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से है। सनी ने बताया, ‘‘लोग मुझसे इस बारे में (बाहरी कहे जाने पर) सवाल पूछते रहते हैं और मैं कहता हूं कि मैं यहां कही जा रही बातों का जवाब देने नहीं आया हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सांसद धर्मेन्द्र के बेटे सनी पर विपक्ष आरोप लगा रहा है कि उन्हें पंजाब के बारे में कोई समझ नहीं है।सनी ने कहा, ‘‘मैं पंजाब का हूं और यहीं से ताल्लुक रखता हूं।’’

बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार सनी देओल का कहना है कि वह अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दे रहे हैं और विरोधियों की ओर से यह कहे जाने से बिल्कुल प्रभावित नहीं हुए हैं कि वह ‘‘बाहरी’’ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह पंजाब के हैं और उनका ताल्लुक यहीं से है।

इस सीट पर सनी का मुकाबला मौजूदा सांसद और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से है। सनी ने बताया, ‘‘लोग मुझसे इस बारे में (बाहरी कहे जाने पर) सवाल पूछते रहते हैं और मैं कहता हूं कि मैं यहां कही जा रही बातों का जवाब देने नहीं आया हूं।’’

अपने चुनाव प्रचार के दौरान सनी ने कहा, ‘‘मैं यहां काम करने और लोगों की सेवा के लिए आया हूं। मैं यहां अपना काम करने आया हूं। मेरा काम लोगों और मेरे क्षेत्र को समझना है।’’ जानेमाने अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेन्द्र के बेटे सनी पर विपक्ष आरोप लगा रहा है कि उन्हें पंजाब के बारे में कोई समझ नहीं है। विपक्षी पार्टियां उन्हें ‘‘बाहरी’’ और ‘‘पैराशूट उम्मीदवार’’ करार दे रही हैं।

सनी आजकल एसयूवी या मिनी ट्रक में रोड शो कर रहे हैं, जिसमें अच्छी-खासी भीड़ जुट रही है। उनके साथ भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल के नेता भी होते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर वह कभी लोगों को शर्मिंदा नहीं करेंगे और ‘‘कभी उनसे विश्वासघात नहीं करेंगे।’’

सनी ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरे प्रति जो प्रेम दिखाया है, वह शानदार है। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो लोगों के गम उनसे लेकर उन्हें खुश करता हूं। यह मेरा स्वभाव है।’’ सनी ने कहा, ‘‘मैं नया-नया आया हूं, लेकिन मैं जिद्दी हूं और मैंने जो तय किया है, वह हासिल करूंगा।’’

गौरतलब है कि ‘जिद्दी’ सनी की लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। कांग्रेस उम्मीदवार जाखड़ ने सनी पर आरोप लगाया है कि उन्हें पंजाब के मुद्दों की समझ नहीं है। जाखड़ ने कहा, ‘‘राजनीति गंभीर काम है, कोई टाइम पास गतिविधि नहीं है।’’ इस आरोप पर सनी ने कहा, ‘‘मैं पंजाब का हूं और यहीं से ताल्लुक रखता हूं।’’ उन्होंने कहा कि विरोधियों को जो मन में आए वो बोलें, लेकिन इससे उन पर असर नहीं पड़ेगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपंजाब लोकसभा चुनाव 2019गुरदासपुरसनी देओलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला