लाइव न्यूज़ :

जानें कौन हैं गाजियाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा, जिनके लिए प्रियंका गांधी ने किया रोड शो

By पल्लवी कुमारी | Published: April 06, 2019 7:35 AM

लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने जनरल वीके सिंह, कांग्रेस ने राज बब्बर, सपा ने सुधंन रावत, बसपा ने मुकुल उपाध्याय और आम आदमी पार्टी ने शाजिया इल्मी को चुनावी रण में उतारा था। जिसमें सेना प्रमुख रह चुके (विजय कुमार सिंह) वीके सिंह को जीत हासिल हुई। 

Open in App
ठळक मुद्देगाजियाबाद लोकसभा सीट बीजेपी की ओर से वीके सिंह दूसरी बार चुनावी मैदान में है।गाजियाबाद सीट से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में सुरेश बंसल हैं।

गाजियाबाद लोकसभा सीट हमेशा से ही चर्चा का विषय रहा है। दिल्ली से सटे होने की वजह से ये सीट हाई-प्रोफाइल माना जाता है। लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। जहां एक तरफ इस सीट से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के कद्दावर नेता और मौजूदा सांसद केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह हैं, वहीं कांग्रेस ने गाजियाबाद सीट से इस बार युवा पर दांव खलते हुए डॉली शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। गाजियाबाद सीट से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में सुरेश बंसल हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काटे की टक्कर डोली शर्मा और वीके सिंह में ही है। 

डॉली शर्मा के लिए पांच अप्रैल को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया। रोड शो में डोली और प्रियंका एक ही गाड़ी पर सवार थे। प्रियंका गांधी के रोड शो करने के बाद डॉली शर्मा सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल और डॉली के बीच टिकट को लेकर कड़ा मुकाबला था, मगर कांग्रेस आलाकमान ने अनुभवी नेता सुरेंद्र गोयल के मुकाबले युवा डॉली शर्मा पर भरोसा जताया है।

कौन हैं डॉली शर्मा? 

डॉली शर्मा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज की बेटी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  डॉली को टिकट मिलना उनके पिता नरेंद्र भारद्वाज की ही देन है। नरेंद्र भारद्वाज की कांग्रेस के बड़े नेताओं से अच्छे संबंध हैं। नरेंद्र भारद्वाज लंबे समय से गाजियाबाद में कांग्रेस की राजनीति करते आ रहे हैं।

डॉली शर्मा को 2017 के निकाय चुनाव में गाजियाबाद मेयर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रह चुकी हैं।  डॉली ने कांग्रेस के टिकट पर बीजेपी प्रत्याशी आशा शर्मा को कड़ी टक्कर दी थी लेकिन जीत नहीं पाईं थी।  इससे पहले डॉली पर कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं रही थी। डॉली शर्मा के दादा भी कांग्रेस के नेता रहे हैं। 33 साल की डॉली शर्मा ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में डिग्री हासिल की है। उनका खुद का कपड़े का बिजनेस है। 

वीके सिंह दूसरी बार चुनावी मैदान में 

लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने जनरल वीके सिंह, कांग्रेस ने राज बब्बर, सपा ने सुधंन रावत, बसपा ने मुकुल उपाध्याय और आम आदमी पार्टी ने शाजिया इल्मी को चुनावी रण में उतारा था। जिसमें सेना प्रमुख रह चुके (विजय कुमार सिंह) वीके सिंह को जीत हासिल हुई।  

टॅग्स :ग़ाज़ियाबाद लोकसभा सीटप्रियंका गांधीकांग्रेसलोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019गाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"मिलिंद देवड़ा एनसीपी में शामिल होकर राज्यसभा जाना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने इनकार कर दिया था", एनसीपी के एक नेता ने कहा

भारत"दिल्ली में आप-कांग्रेस के बीच हो रही है दोस्ती, पंजाब में चल रही है नूराकुश्ती, दोनों हैं मतलब के पक्के दोस्त", भाजपा के शहजाद पूनावाला का तीखा हमला

भारत"भाजपा बाबरी मस्जिद गिराना चाहती थी लेकिन वो वहां पर मंदिर नहीं चाहती थी क्योंकि...", दिग्विजय सिंह ने फिर फोड़ा बयान का बम

विश्वBoycott Maldives: Maldives में क्यों तैनात हैं 88 Indian Soldiers? इसके पीछे Modi है या Congress

भारतCongress ने Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा समारोह का Invitation क्यों किया अस्वीकार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली: 18 जनवरी को राजधानी के इन इलाकों में वॉटर सप्लाई रहेगी बंद, जानें वजह

भारतAyodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले गर्भगृह में लगे स्वर्ण जड़ित दरवाजे, देश के कोने-कोने से पहुंच रहा प्रभु श्रीराम के लिए भोग

भारतKrishna Janmabhoomi Dispute Case: कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर बड़ा फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाई, जानें

भारतब्लॉग: मुसलमानों के प्रति भाजपा का बदलता रुख

भारत10 घंटे से ज्यादा की देरी, Delhi से Goa की Flight पहुंची Mumbai, विमान के बगल में डिनर