लाइव न्यूज़ :

अरविन्द केजरीवाल का ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी करेगी दिल्ली कांग्रेस, दिल्ली सरकार की गिनाएगी नाकामियां

By भाषा | Updated: May 6, 2019 23:40 IST

दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन के सिलसिले में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच बातचीत कुछ दिनों पहले तक चल रही थी, लेकिन यह बातचीत बेनतीजा रही। कांग्रेस ने दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों की बढ़ोतरी के मुद्दे पर भी भाजपा और ‘आप’ को निशाना बनाया।

Open in App
ठळक मुद्देअली सेना’ के प्रमुख एम ए चांद और ‘आप’ के नेता राकेश रमण झा एवं मोहम्मद सोहैब सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी की दिल्ली इकाई ने कहा कि वह मंगलवार को ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी करेगी।

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह सभी विभागों में दिल्ली सरकार की नाकामियां गिनाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी करेगी। पार्टी की दिल्ली इकाई ने कहा कि वह मंगलवार को ‘रिपोर्ट कार्ड’ जारी करेगी।

दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन के सिलसिले में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच बातचीत कुछ दिनों पहले तक चल रही थी, लेकिन यह बातचीत बेनतीजा रही। कांग्रेस ने दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों की बढ़ोतरी के मुद्दे पर भी भाजपा और ‘आप’ को निशाना बनाया।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल सस्ते थे, क्योंकि वैट की दरें कम थीं। इस बीच, दक्षिण दिल्ली नगर निगम के दक्षिणी क्षेत्र की पूर्व उपाध्यक्ष अनिता त्यागी, स्थानीय स्तर की पार्टी ‘अली सेना’ के प्रमुख एम ए चांद और ‘आप’ के नेता राकेश रमण झा एवं मोहम्मद सोहैब सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो