लाइव न्यूज़ :

पटना साहिब सीट: बिहारी बाबू के लिए रोड शो करेंगे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2019 18:03 IST

राहुल का रोड शो पटना के मौलाना मजहरुल हक स्टेडियम से निकलेगा. उनका काफिला स्टेडियम से निकलकर दिनकर गोलम्बर पहुंचेगा. राहुल दिनकर गोलम्बर पर दिनकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे औऱ उसके बाद उनका काफिला नाला रोड होते हुए बुद्ध मूर्ति तक जाएगा. 

Open in App

बिहार में पटना साहिब सीट एनडीए और यूपीए के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन चुकी है. इस सीट को जीतने के लिए दोनों दलों के दिग्गज नेताओं और स्टार चेहरों ने प्रचार की कमान संभाल ली है. रविशंकर प्रसाद के समर्थन में शनिवार को पटना में जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रोड शो कर चुके हैं तो वहीं शत्रुघ्न सिन्हा के लिए वोट मांगने अब कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंच रहे हैं.

बताया जाता है कि राहुल गांधी का रोड शो 16 मई को पटना में होना है. इसके लिए रूट चार्ट का भी निर्धारण कर लिया गया है. राहुल का रोड शो पटना के मौलाना मजहरुल हक स्टेडियम से निकलेगा. उनका काफिला स्टेडियम से निकलकर दिनकर गोलम्बर पहुंचेगा. राहुल दिनकर गोलम्बर पर दिनकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे औऱ उसके बाद उनका काफिला नाला रोड होते हुए बुद्ध मूर्ति तक जाएगा. 

पटना में राहुल का रोड शो शाम 5 बजे स्टेडियम से निकलेगा. रोड शो से पहले शाम 3 बजे राहुल गांधी पटना से सटे बिक्रम के पार्वती हाईस्कूल में चुनाव जनसभा को भी संबोधित करेंगे और राजद की प्रत्याशी मीसा भारती के समर्थन में वोट मांगेगें. पटना साहिब में जहां सीधा मुकाबला भाजपा और काम्ग्र्स के बीच है, तो वहीं पाटलिपुत्र सीट पर सीधा मुकाबला भाजपा बनाम राजद के बीच है. इन दोनों सीटों पर 19 मई को वोटिंग होनी है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावपटना साहिबशत्रुघ्न सिन्हाराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज