लाइव न्यूज़ :

बीजेपी कार्यकर्ता की तरफ जो भी उंगली उठाएगा, ‘चार घंटे’ में चुकता करना पड़ेगा हिसाब: मनोज सिन्हा

By भाषा | Updated: April 19, 2019 14:57 IST

लोकसभा चुनाव 2019: गाजीपुर सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे सिन्हा बृहस्पतिवार शाम को जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सैदपुर इलाके में ‘किसान पंचायत सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे।

Open in App

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने धमकी दी कि जो भी व्यक्ति किसी भाजपा कार्यकर्ता की तरफ उंगली उठाएगा, उसे केवल ‘‘चार घंटे’’ में इसकी कीमत अदा करनी पड़ेगी। गाजीपुर सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे सिन्हा बृहस्पतिवार शाम को जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सैदपुर इलाके में ‘किसान पंचायत सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे।

59 वर्षीय सांसद ने कहा, ‘‘भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों के जरिए अर्जित आय खत्म करने के लिए तैयार हैं। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अगर किसी भाजपा कार्यकर्ता की तरफ कोई भी उंगली उठी तो चार घंटों में वह उंगली सलामत नहीं रहेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पूर्वांचल का कोई भी अपराधी गाजीपुर में नहीं घुस सकता और भाजपा के कार्यकर्ताओं को तिरछी निगाह से नहीं देख सकता। अगर उसने ऐसा करने की हिमाकत की तो उसकी आंखें नहीं रहेगी।’’ केंद्रीय मंत्री माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफजल अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत